MUZAFFARNAGAR-भाजपाइयों को आज दो बजे का इंतजार, योगी के ये मंत्री बताएंगे कौन होगा जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भाजपाईयों को आज दो बजे का बेसब्री से इंतजार है। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की आज दोपहर को घोषणा हो जाएगी। सभी की निगाह घड़ी पर है, घड़ी की टिकटिक की तरह ही कार्यकर्ताओं के साथ दावेदारों की भी धड़कन तेज हो रही है। दो बजे किसके नाम का व्हाटसएप आएगा, किसी को नहीं पता। भाजपा ने पहली बार ये नया फार्मूला अपनाया है। आज दोपहर दो बजे जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा व्हाट्सएप पर की जाएगी। पहले इस घोषणा के लिए नोएडा विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को यहां आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनको बदल दिया गया। अब योगी सरकार के मंत्री केपी मलिक नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करने यहां आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमान

भाजपा रविवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी जिलाध्यक्षों का ऐलान करने जा रही है। ऐसे में मुजफ्फरनगर में भी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की आज दोपहर को घोषणा हो जाएगी। इसके लिए भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर एक बजे बैठक बुलाई गई हैं और उससे पहले ही चुनाव अधिकारी या प्रदेश से तय पदाधिकारी जिले में पहुंच जाएंगे। हालांकि जिलाध्यक्ष किसे बनाया जा रहा है, इस बारे में उनको भी नहीं बताया गया है। कार्यालय पर बैठक के दौरान ही दो बजे उनके व्हाट्सएप पर जिलाध्यक्ष का नाम भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ मार्ग पर रेत देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

भाजपा की जिलाध्यक्ष चुनने की चुनाव प्रक्रिया पिछले कई महीने से चल रही हैं। मगर, जिलाध्यक्ष की अभी तक घोषणा नहीं हो सकी। अब इसकी तारीख तय कर दी गई और इसको लेकर प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने होली से पहले दिन ही सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों के साथ ही पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को पत्र जारी किया था, जिसमें 16 मार्च को जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा जिलों में जाकर ही करने के लिए कहा गया था। आज जिलाध्यक्षों के नाम के ऐलान के लिए दो बजे के तय समय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यहां पर चुनाव अधकारी पूरण लाल लोधी, जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश के साथ ही खास मेहमान के रूप में पहले प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को आना था, लेकिन अब पंकज सिंह के स्थान पर योगी सरकार में पर्यावरण मंत्री केपी मलिक यहां पर आ रहे हैं। वो ही दो बजे नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ का पैसा नहीं देने पर कंपनी में हड़ताल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसटीएफ किया एक लाख के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »