MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश जाहिर करने को ईवीएम बैचेन हैं। देश के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी चुनाव की मतगणना शुरू होने में अब बस चंद मिनट का ही समय शेष है। पहले पोस्टल बैलेट की वोटों की गिनती कराने को प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है। हालांकि इन मतों की गणना को ईवीएम की मतगणना समाप्त होने के बाद ही जोड़ा जायेगा, लेकिन इस बार पोस्टल वोट यहां पर बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। पिछले दो चुनावों से भाजपा मुजफ्फरनगर सीट पर अजेय रही है। आईए हम आपको इन दोनों चुनावों में आये जनादेश से अवगत कराते हैं।

2014 में हुई थी बम्पर वोटिंग, संजीव को मिला था सबसे बड़ा जनादेश

लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर 1588475 वोटर पंजीकृत थे, इनमें से 1107765 करीब 69.74 प्रतिशत ने मतदान किया था। 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 19 प्रत्याशियों में से 17 की जमानत जब्त हुई, जिसमें कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी भी शामिल रहे। 1535 मतदान केन्द्र बने थे। एक केन्द्र पर 1035 वोटर थे। भाजपा के संजीव बालियान ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए बसपा के कादिर राणा को 401150 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें:  नूंह में भीषण सड़क हादसाः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों और वादी की मौत

2019 में अजित सिंह की बड़ी चुनौती से पार पाने में सफल रहे थे संजीव

लोकसभा चुनाव 2019 में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा सीटों पर 1698003 वोटर पंजीकृत थे, इनमें से 1161774 करीब 68.42 प्रतिशत वोटरों ने वोटिंग की थी। 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 10 प्रत्याशियों में से आठ की जमानत जब्त हुई। 1800 मतदान केन्द्र बनाये गये, एक केन्द्र पर 943 वोटर थे। भाजपा के संजीव बालियान ने विपक्ष के अजित सिंह को 6500 वोटों के अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़ें:  नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नाले

2024–बसपा प्रत्याशी की वोट शेयरिंग पर टिका जीत और हार का मामला

लोकसभा चुनाव 2024 में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट की पांच विधानसभा सीटों बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, मुजफ्फरनगर और सरधना पर 1816284 वोटर हैं। इस सीट के चुनाव के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, भाजपा के संजीव बालियान, सपा के हरेन्द्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति सहित 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ है। इस सीट पर इस बार 59.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां 1074608 मतदाताओं ने ईवीएम से वोट डाला है। इनमें करीब 5600 सर्विस वोटर शामिल नहीं है। इस सीट के लिए सर्वाधिक 61.75 प्रतिशत मतदान खतौली विधानसभा सीट पर हुआ है। इसके बाद चरथावल में 61.22, बुढ़ाना में 60.95, मुजफ्फरनगर में 57.26 और सबसे कम 54.74 प्रतिशत वोटिंग सरधना सीट पर हुई है। इस बार मुजफ्फरनगर सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यहां हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान की तीसरी बार की जीत या सपा के हरेन्द्र मलिक के सामने उनकी हार के लिए बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति मुख्य कड़ी साबित हो सकते हैं। उनका वोट शेयर ही जीत और हार की तस्वीर का साफ कर पायेगा। हालांकि नतीजे अब चंद घंटे में ही जनता के सामने होंगे, लेकिन इस बार का आने वाला जनादेश यहां इतिहास रचने वाला साबित होने जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता ने आधी रात तुड़वा दी पड़ौसी दुकानदार की दीवार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन सकल जैन समाज ने उत्तम तप धर्म की पूजा की

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »