बाराबंकी मंदिर हादसा: करंट फैलने से भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, परिवार को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। देर रात जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से भगदड़ मच गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 29 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी एवं इनरव्हील चैम्बर ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में कराया दो कक्षों का निर्माण

जानकारी के अनुसार, करीब रात 2 से 3 बजे के बीच जब बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए मौजूद थे, तभी एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया। इसकी वजह से शेड में करंट फैल गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान भगदड़ में कई लोग कुचल गए।

इसे भी पढ़ें:  133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

मृतकों में प्रशांत कुमार (22 वर्ष, निवासी मुबारकपुरा लोनीकटरा) और एक अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी और जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए और डीएम-एसपी सहित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त मंदिर परिसर में हजारों की भीड़ जमा थी।

इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर जाॅनी के घर फटा मोबाइल, जलकर मर गये चार बच्चे, पत्नी गंभीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर जाॅनी के घर फटा मोबाइल, जलकर मर गये चार बच्चे, पत्नी गंभीर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर ने लगाया रक्तदान शिविरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »