हिस्ट्रीशीटर जाॅनी के घर फटा मोबाइल, जलकर मर गये चार बच्चे, पत्नी गंभीर

मुजफ्फरनगर। मेरठ में रह रहे जनपद के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का परिवार हादसे का शिकार हो गया। उसके किराये के कमरे में चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन फट गया। इसके बाद आग लग गई, जिसमें जलने के कारण चार बच्चों ने दम तोड़ दिया तो वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलसने के कारण नाजुक हालत में दिल्ली रैफर कर दी गई। इस हादसे की जानकारी मिलने पर हिस्ट्रीशीटर के परिवार में मातम छाया हुआ है, तो वहीं गांव में शोक का वातावरण है।

जनपद के गांव सिखेड़ा निवासी महेन्द्र कुमार सिंह अनुसूचित जाति से हैं। वो खेतिहर मजदूर के रूप में जीवन यापन करते रहे। उनके तीन पुत्र हैं। इनमें एक बेटा 40 वर्षीय जाॅनी कुमार मजदूरी करता है। वर्तमान में जाॅनी अपनी पत्नी बबीता ;37द्ध व चार बच्चों सारिका ;10द्ध, निहारिका ;8द्ध, गोलू ;6द्ध और कल्लू ;5द्ध के साथ जनपद मेरठ के मोदीपुरम की जनता कालोनी में एक मकान में किराए पर रहता है। बताया गया कि शनिवार की शाम जाॅन के जनता कालोनी स्थित किराए के मकान में हादसा हो गया। उसके घर में शार्ट सर्किट से मोबाइल फोन की बेट्री फट गई और उसमें धमाका हो गया इसके साथ ही कमरे में पर्दों और बिस्तर के गद्दों में आग लग गई। इस आग की चपेट में आये कमरे में मौजूद चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान जाॅनी और उसकी पत्नी बबीता रसोई में थे। धमाके की आवाज सुनकर वो तेजी से कमरे की तरफ दौड़े तो आग की लपटों में बच्चों को घिरा देखकर चीख पुकार शुरू कर दी। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी झुलस गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गइ। दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों की मां को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पिता जाॅनी मेडिकल में भर्ती है।

मोदीपुरम थाना प्रभारी मन्नेश कुमार ने बताया कि जाॅनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बच्चे कमरे में खेल रहे थे। कमरे में बेड पर तार बिखरे हुए थे और बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शार्ट सर्किट हो गया। तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और बेड में आग लग गई। वहीं, आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जानी व बबीता रसोई से कमरे की ओर दौड़े। बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। जानी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। देर रात उपचार के दौरान सारिका और कल्लू ने भी दम तोड़ दिया। पिता जानी का मेडिकल में उपचार चल रहा है, जबकि मां बबीता को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे, लेकिन अब चारों बच्चों की मौत होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद सिखेडा से भी परिजन और रिश्तेदार मेरठ पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में एक बार फिर मिला सिलिंडर

अभागी ही रही बबीता, पहले पति और अब बच्चों की मौत

मुजफ्फरनगर। जाॅनी के साथ मेरठ में किराए के मकान में अपने परिवार को पाल रही बबीता अभागी ही रही। बबीता के जीवन में दुखों का दौर पति की मौत से शुरू हुआ। इसके बाद समाज और परिवार ने उसकी शादी जाॅनी से कराई तो अब चार बच्चों की मौत का गम उसको उठाना पड़ रहा है। उसकी जिन्दगी भी मौत से जंग लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने 109 लाख रुपये से बनी सड़कों का किया लोकार्पण

सिखेडा के प्रधानपति अनूप अहलावत के अनुसार जाॅनी के घर हुए हादसे की जानकारी देर रात गांव में मिल गई थी। वो और अन्य ग्रामीण जाॅनी के पिता महेन्द्र के घर जाकर मिले थे। महेन्द्र खुद बीमार है और शरीर पर फालिश है। जाॅनी की पत्नी के रूप में रह रही बबीता की शादी पहले उसके चचेर भाई मिन्टू पुत्र निरभ सिंह के साथ हुई थी। मिन्टू से उसको तीन बच्चे सारिका, निहारिका और गोलू थे। मिन्टू की कुछ साल पूर्व हादसे में मौत हो गई, तो बबीता को परिवार में ही रखने का निर्णय हुआ और उसकी शादी परिजनों की सहमति के बाद जाॅनी के साथ करा दी गई। जाॅनी से शादी के बाद बबीता ने करीब पांच वर्ष पूर्व एक और पुत्र कल्लू को जन्म दिया। वो अपने चार बच्चों और परिवार के साथ जीवन निर्वहन कर रही थी कि शनिवार को यह हादसा हो गया और चारों बच्चों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बबीता की नाजुक हालत के कारण उसको अभी बच्चों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड से निराश्रित गौवंशों को पकड़कर सेंचुरी भिजवाया

लुटेरा, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर जाॅनी गांव में नेताजी के नाम से है मशहूर

मुजफ्फरनगर। सिखेडा गांव का जाॅनी जिले के शातिर अपरधियों में शुमार है। लूट और अन्य संगीन जुर्म में शामिल रहने के कारण उसकी सिखेडा थाने में हिस्ट्रीशीट खुली और उसकी पुलिस लगातार निगरानी तो करती रही, लेकिन शनिवार उसके परिवार के साथ हुए हादसे की खबर पुलिस को नहीं लग सकी। सिखेडा थाना प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि गांव सिखेडा निवासी जाॅनी पुत्र महेन्द्र सिंह अनुसूचित जाति वर्ग से है। उसके खिलाफ साल 2013 में लूट के तीन मुकदमे दर्ज किये गये। इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया। वर्तमान में उसके खिलाफ थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। साल 2018 में एसएसपी के आदेश पर सिखेडा में उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर खोली गई। जाॅनी थाना सिखेडा की हिस्ट्रीशीट 9ए का अपराधी है। पुलिस के अनुसार जाॅनी गांव में नेताजी के नाम से मशहूर है और कोई काम धंधा नहीं करता था। वो कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा। उन्होंने बताया कि उसके व परिवार के साथ मेरठ में हुए हादसे की खबर नहीं है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड से निराश्रित गौवंशों को पकड़कर सेंचुरी भिजवायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  विद्यार्थियों ने बंद करा दिया डीएवी कॉलेज का गेट, घंटों परेशान रही पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »