MUZAFFARNAGAR—दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहत

मुजफ्फरनगर। शहर के शिव मूर्ति मंदिर परिसर पर साप्ताहिक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने के दौरान लोगों की सफाई के प्रति नकारात्मक सोच का दृश्य भी देखने को मिला। यहां वहां बाजार में कूड़ा और गन्दगी दुकानों के बाहर ही डालकर दुकानदार घरों को चले गये। मंत्रियों और पालिका अध्यक्ष को यह गंदगी समेटने के लिए झाड़ू लगानी पड़ी।

इसी बीच भगत सिंह रोड पर एक दुकानदार की गंदी हरकत को देखकर केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान बुरी तरह से भड़क गये। यहां पर जब वो झाड़ू लगाते हुए जा रहे थे तो इसी बीच शिव मूर्ति के पीछे तहसील मार्किट की एक दूकान के बाहर रखे जनरेटर के पीछे कूड़ा करकट भरा हुआ मिला। यहां सफाई कर्मियों की मदद से केन्द्रीय मंत्री ने उसको निकलवाया और ईओ हेमराज सिंह को निर्देश दिये कि गन्दगी फैलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये, ताकि उनको गन्दगी फैलाने पर बेहतर सबक मिल सके। मंत्री ने कहा कि दुकानदारों के द्वारा बाजारों में कूड़ा छिपाकर भरा जा रहा है, उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। दुकान के पास ही जनरेटर रूम में कूड़ा भरा मिला है। यह अच्छी सोच का परिचायक नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

मंत्री कपिल ने विपक्ष के लिए भगवान राम से मांगी सद्बुद्धि

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं नगर विधायक मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने पर कहा कि उनकी बुद्धि विपरीत हो चुकी है।

मंत्री कपिल देव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो विरोध कर रहे हैं या निमंत्रण ठुकरा रहे हैं, ऐसे लोगों पर भगवान श्री राम की कृपा नहीं है, उनकी बुद्धि विपरीत हो चुकी है, ऐसी बुद्धि वाले लोग ही बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम तो सबके हैं, सभी के लिए कल्याणकारी हैं, मेरी प्रार्थना हैं कि ऐसे सभी लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे और वो भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन करने के लिए भगवान के मंदिर में अयोध्या जाएं। उन्होंने विपक्ष पर इशारा करते हुए कटाक्ष भी किया, विपक्षी नेताओं को नसीहत भरे शब्दों में उन्होंने कहा कि भगवान राम के चरण पकड़ने के बाद ही कल्याण होगा, इससे पहले कल्याण नहीं होगा। वहां पर सभी का स्वागत है, भगवान राम सभी के हैं, जो वहां पर जायेगा, उसका कल्याण होगा। 

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रतापगढ़ 5 साल की बच्ची हत्या मामला में सौतेली मां नामजदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ठेका सफाई कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »