MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वत

मुजफ्फरनगर। शहर के एक थाने के मुंशी पर अधिवक्ता ने जानकारी देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने भ्रष्ट मुंशी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर सजा दिलवाये जाने की मांग की हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता मुनीर आलम ने बताया कि वह शहर के थाना खालापार में पासपोर्ट की जानकारी करने के लिए गये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने के मुंशी सिपाही सचिन से पासपोर्ट के बारे में पूछने पर मुंशी गुस्से से लाल हो गये और अधिवक्ता पर भडक गये। आरोप हैं कि मुंशी ने पासपोर्ट की कोई भी जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि पहले पांच हजार रूपये दो, फिर आपको सभी जानकारी दूंगा, इससे पहले कोई भी जानकारी नही मिलने वाली। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने रिश्वत देने से इंकार किया, तो मुंशी सचिन ने कहा कि कही भी जाओ, किसी से भी शिकायत करो, लेकिन ‘मैं’ तेरा काम पांच हजार रूपये लेने के बाद ही करूंगा, इससे पहले नहीं करूंगा, जो तुझसे हो सकता हैं, कर ले। अधिवक्ता का आरोप हैं कि रिश्वत लेकर कार्य करने का कारण पूछा, तो कहा कि रिश्वत कौन नहीं लेता, इंस्पेक्टर, सीओ, यहां तक की खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी रिश्वत लिये बिना कार्य नहीं करते, तो मै क्यों करूं?,

इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोर

अधिवक्ता ने मुंशी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र के जरिये सख्त कार्यवाही की मांग की हैं। उन्होंने मांग की है कि मुंशी सचिन के द्वारा पिछले एक माह में कितने पासपोर्ट की जांच कराई गई हैं, सभी से दूरभाष के माध्यम से या फिर किसी अन्य तरीके से पूछताछ की जानी चाहिए, ताकि सचिन जैसे भ्रष्ट कर्मचारियों के मुंह से शराफत का नकाब उतारा जा सके और भ्रष्टाचार के ग्राफ को रोका जा सके। उन्हांेने कहा कि जनता पुलिस पर आंख बंद करके भरोसा करती हैं और जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगे तो गरीब जनता किससे इंसाफ की आस लगायेगी। आरोप लगाया कि सचिन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। 

इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग पुत्र ने की थी पिता की गर्दन काटकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »