अखिलेश की मुजफ्फरनगर जनसभा निरस्त, नहीं उड़ने दिया हेलीकॉप्टर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर के ककरौली में शनिवार को प्रस्तावित आगमन निरस्त हो गया है। उनका हेलीकॉप्टर उड़ने नहीं दिया गया। वो इसके लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण वो हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर के मीरापुर उपचुनाव में जनसभा करने नहीं आ पाये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अब 18 नवंबर को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पक्ष में रथ यात्रा निकालेंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में गांव ककरौली में एक जनसभा को संबोधित करना था, जिसके लिए बड़ी संख्या में भीड़ सभा स्थल पर जमा भी हो गई थी। अखिलेश यादव को यहां पर दोपहर 12 बजे पहुंचना था। इसके लिए लखनऊ से विशेष विमान से अखिलेश यादव ककरौली की जनसभा के लिए हिंडन एयरपोर्ट पर भी पहुंच चुके थे, लेकिन वायु सेना के अभ्यास के कारण उनके हेलिकॉप्टर को वहां से मुजफ्फरनगर के लिए उड़ने की मंजूरी नहीं दी गई है, जिसके चलते उनका ककरौली जनसभा में आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान....

सूत्रों के अनुसार अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वह 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे। दोपहर 12.00 बजे से ये रथ यात्रा रोड शो के रूप में शुरू होगी, जो चुनाव प्रचार समाप्त होने तक मीरापुर विधानसभा के गांव गांव में भ्रमण करेगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हिंडन एयरपोर्ट पर उनका हेलीकॉप्टर रोके जाने पर आपत्ति जताते हुए जनसभा के लिए उमड़ी मीरापुर क्षेत्र की जनता को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। बता दें कि एनडीए में शामिल होने से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी हेलीकॉप्टर रोका गया था, जिसको लेकर बड़ा हंगामा भी हुआ था। आज अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने के कारण यह चर्चा भी खूब होती रही।

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेरजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »