दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान….

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने शुक्रवार को चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में पहुंचकर यहां पर स्थापित की गई सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की। इस गांव में धीर सिंह पुंडीर का स्मारक बनाये जाने को लेकर काफी दिनों से संघर्ष चल रहा था। इसके लिए शासन से अनुमति भी केन्द्रीय राज्यमंत्री के प्रयासों के चलते मिली, जिस कारण ग्रामीणों की मांग पूरी हुई। इसके साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री ने चरथावल ब्लाॅक परिसर में पहुंचकर यहां जनता दरबार लगाया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्होंने चरथावल थानाभवन मार्ग के चैडीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की और जल्द कार्य पूर्ण कराने के लिए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में जीटी रोड पर दूध के टैंकर से भिड़ी कार, तीन घायल


केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डाॅ. संजीव बालियान शुक्रवार को गांव रोनी हरजीपुर में पहुंचे। यहां पर राजपूत समाज के लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उनके द्वारा गांव में स्थापित की गयी सम्राट पृथ्वीराज चैहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया और उनके बलिदान तथा संघर्ष को याद करते हुए कहा कि बाबा धीर सिंह पुंडीर के महान चारित्रिक गुणों का हम सभी को अपने जीवन-चरित्र मे अनुसरण करना चाहिए।

इसके साथ ही उनके द्वारा चरथावल ब्लाॅक परिसर में पहुंचकर जनता दरबार लगाया गया। यहां पर पहुंचे ग्रामीणों की उनके द्वारा समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण भी कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने चरथावल से थानाभवन मार्ग पर कराये जा रहे चैड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनको बताया गया कि इस चैडीकरण कार्य में गांव दधेडू में सड़क के दोनों और ग्रामीणों ने अतिक्रमण किया हुआ है, इसी कारण कार्य प्रगति पर नहीं आ पा रहा है।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 19 फरवरी को सुबह 10 बजे से ग्राम दधेडू व नगला राई में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा।केन्द्रीय राज्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सड़क ेक चैड़ीकरण के लिए जहां पर जो निशानदेही की हुई है उस निशान देही पर अतिक्रमण हटाने का कार्य एक दिन में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, प्रधान विनोद पुंडीर एवं सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में जीटी रोड पर दूध के टैंकर से भिड़ी कार, तीन घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् मेन शाखा ने मनाया बसंतोत्सवः संजय मिश्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्तजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »