LOKSABHA ELECTION-बेगम देकर हमारा राजा पीटना चाहते थे अखिलेशः जयंत

मुजफ्फरनगर/शामली। लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी ने मंगलवार को धुआंदार प्रचार करते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए लोकदल के कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से काम करने का संदेश देते हुए कहा कि यदि उनको बागपत और बिजनौर में अपना सांसद बनाना है तो मुजफ्फरनगर और कैराना की सीट को भी जिताने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमें बेगम देकर हमारा ही राजा पीटने जा रहे थे, हमने उनके छह सात के गणित को दरकिनार कर भाजपा के साथ खड़ा होकर 1 और 1 ग्याराह की मजबूत ताकत बनाने का काम किया है। यह निर्णय मैंने जनता के हितों के लिए लिया है, जो सरकार गरीबों और कारीगरों के हितों को लेकर योजना ला रही है, वो किसानों को मायूस नहीं करेगी।

जयंत चौधरी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दौरान तीन जनपदों की तीन लोकसभा सीटों कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में उतरे एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए निकले। उन्होंने जहां सवेरे जनपद शामली की कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रदीप चौधरी के समर्थन में कस्बा ऊन में जनसभा को सम्बोधित किया तो वहीं मुजफ्फरनगर और बिजनौर से गठबंधन प्रत्याशियों केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान और विधायक चंदन चौहान के समर्थन में लालूखेडी से वजीराबाद खादर तक रोड शो किया और भोकरहेडी कस्बा में शाम के समय चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस 60 किलोमीटर लंबे रोड शो में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लोगों और कार्यकर्ताओं ने जयंत का दिल खोलकर स्वागत किया। लालूखेडी बस स्टैण्ड से शुरू हुआ उनका रोड शो तितावी, बघरा, मुजफ्फरनगर बायपास, भोपा रोड होता हुआ भोपा, मोरना और वजीराबाद जाकर समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा


इससे पूर्व जनपद शामली के ऊन में आयोजित जनसभा में पहुंचे जयंत चौधरी ने रामराम जी के साथ बात शुरू करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जनता को निर्णायक भूमिका निभाने, हम जनकल्याण के लिए जो कर सकते थे, वो किया। लोकदल के लोगों ने चौधरी अजित सिंह के जाने के बाद मुझे जिम्मेदारी दी। मेरी कोशिश यही रही कि मैं इस जिम्मेदारी पर रहते हुए ऐसे फैसले लूं, जो सीधे आपके जीवन को छू सके। पुराने दिन याद करते हुए कहा कि जब यहां चौधरी साहब की मूर्ति अनावरण करने आप भावनाओं को लेकर आये थे। गठवाला खाप के मुखिया बाबा सूरजमल को भी याद करते हुए कहा कि वो समाज के लिए चिंतित रहते थे। बुखार में वो आये थे। उन्हें श्र(ांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  सीलिंग अभियान से व्यापारियों में बढ़ रहा आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

तीन क्षेत्रों के लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं

जयंत चौधरी ने कहा कि तीन क्षेत्रों के लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं, इनमें मथुरा, बागपत और कैराना शामिल हैं। हर गांव और हर घर से मेरा नाता है। मेरी बात को इशारों में समझ ही जाओ। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में रणनीति होनी चाहिए, ये जरूरी है। शतरंज में कमजोर दिखाकर मात देने का काम करते हैं। हमें बेगम देकर हमारा राजा मारना चाह रहे थे, वो लोग। हमें उसका मलाल नहीं है, वो अपने दल की जिम्मेदारी निभा रहे थे, मैं अपने लोगों के लिए जिम्मेदारी निभाकर निर्णय ले रहा हूं। जनता के आगे और जनता के साथ चलने वाला भी नेता ही होता है। जनता को जो मोड़ दे वो भी नेता होता है। मैं यहां पर लोकदल के लोगों से विशेष बात करने के लिए यहां आया हूं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान पूरा मिलेगा। हमें खेती से अलग हटकर औद्योगिक क्षेत्र में आना होगा। इसमें विस्तार की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार की इच्छाशक्ति इसके लिए प्रबल है। कारीगरों के कल्याण के लिए पीएम मोदी विश्वकर्मा योजना लाये तो क्या वो सरकार किसानों को खाली छोड़ देगी। गठबंधन के बाद भाजपा रालोद की विचारधारा में फर्क आया है। किसानों की बात को सम्मान मिलने लगा है।

इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भिड़ंत, पत्थरबाजी से कैंपस में तनाव

राजस्थान में हमारे एक विधायक ने कांग्रेस की सरकार बनाई

ये गठबंधन एक और एक ग्यारह हैं। अखिलेश तो मुझको छह और सात का गणित समझा रहे थे। इसका तोड़ आपको ही तलाशना है। इसके लिए वोट देकर दमदारी से काम कराना है। बागपत और बिजनौर सीट पर रालोद की जीत चाहते हो तो कैराना में भी जीत दिलानी होगी। भाजपा का कार्यकर्ता अब लाठी नहीं खायेगा, इनके साथ हम छाती अड़ाकर खड़े हैं। कांग्रेस की हमारे एक विधायक ने राजस्थान में सरकार बनाई, लेकिन मुझे किसी भी चुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया। भाजपा में मान सम्मान पूरा मिल रहा है। राजस्थान में भी प्रचार के लिए बुलाया गया है। अध्यक्षता बाबा शौकेन्द्र सिंह ने तथा संचालन रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने किया। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार, तेजेन्द्र निर्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष रालोद योगेन्द्र चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, कैराना प्रमुख हरशल, ऊन प्रमुख रामपाल, ऊन चेयरमैन दिनेश कुमार, जगपाल दास, बिजेन्द्र किवाना, मुकेश सैनी, वीर सिंह मलिक, विक्रांत निर्वाल आदि मौजूद रहे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सीलिंग अभियान से व्यापारियों में बढ़ रहा आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »