MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के इंदिरा कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक घर में घुसे चार युवकों को चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते ‘चोर-चोर’ का शोर पूरे मोहल्ले में फैल गया और मौके पर जुटी भीड़ ने चारों को लात-घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पुलिस जांच में वे निर्दाेष निकले।

रविवार सुबह करीब 10 बजे चार युवक एक महिला के साथ इंदिरा कॉलोनी में किसी परिचित का पता पूछते हुए पहुंचे। बताया जाता है कि पते की गलतफहमी में वे सीधे एक घर में दाखिल हो गए, जहां अब वह व्यक्ति नहीं रहता था। घर के परिजनों ने अनजान चेहरों को देखकर शक जताया और तुरंत ‘चोर-चोर’ का शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हाल ही में इलाके में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने किसी की बात सुने बिना युवकों पर हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से जमकर पीटा। बचाव की गुहार लगाने पर भी किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

इसी दौरान सूचना पाकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चारों युवकों को महिला के साथ हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। वहां की गई गहन पूछताछ में पता चला कि युवक अपनी उधारी की रकम लेने आए थे और पते की गलती से गलत घर में घुस गए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोप सही न पाए जाने पर पीड़ित पक्ष को विश्वास में लेकर युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान उनके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि शहर और देहात में चोरी की घटनाओं के डर और गुस्से में लोग खुद ‘न्याय’ करने लगते हैं, जिससे निर्दाेष भी शिकार बन जाते हैं। पुलिस लगातार अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध के बारे में तुरंत सूचना दें, लेकिन खुद कार्रवाई करने से बचें। बावजूद चेतावनियों के, ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी विधानसभा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 8-87 करोड़ अवमुक्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी में SIR नोटिस पाए मतदाताओं को बड़ी राहत, अब प्रतिनिधि के जरिए भी दे सकेंगे जवाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »