पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अपै्रल को लेकर शासन के निर्देश पर महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमा स्थलों पर जिला प्रशासन के द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद् के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें खुद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ मिलकर डॉ. अम्बेडकर और लाला लाजपत राय की प्रतिमाओं पर जाकर साफ सफाई की और धुलाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का काम किया गया।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाई जाएगी, जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का अभियान शुरू हुआ है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को कचहरी गेट पर स्थित भारत रत्न डॉ.भीम राव अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की धुलाई अपने हाथों से करते हुए साफ सफाई की और माल्यार्पण किया। इसी तरह उनके द्वारा प्रकाश चौक पहुंचकर वहां पर लाला लाजपत राय की प्रतिमा की भी साफ सफाई स्वयं अपने हाथों से की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सोमवार को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पूरे देश में मनाये जाने की तैयारी चल रही है। पालिका के स्तर से शहर के सभी स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख लगातार की जाती है। आज यहां पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके लिए विश्ेाष रूप से सफाई कर्मियों की टीमों को लगाया गया है। सवेरे झांसी की रानी पार्क, देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पालिका कर्मियों की टीमों ने साफ सफाई की।

कहा कि हमारे महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल शिलाएं नहीं, बल्कि प्रेरणा की जीवंत प्रतीक हैं। उनकी स्वच्छता और सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। प्रशासन की यह पहल न केवल सफाई के प्रति जागरूकता फैला रही है, बल्कि नई पीढ़ी को भी इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर किसी को उनके अधिकार के लिए आवाज उठाने की ताकत प्रदान करता है। उन्होंने सभी से देश के महापुरुषों के जीवन संघर्ष को जीवन में एक आदर्श के रूप में आत्मसात करने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नए नारे के साथ भाजपा का चुनाव अभियान शुरू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, एक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज प्रकरण में जेल वार्डर सस्पेंडजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »