बारिश के बाद साढ़े तीन घंटे जनता के बीच रही मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। रविवार की शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में हाल बेहाल हो गया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था, जो बारिश के पानी से जलमग्न न हो गया हो। ऐसे में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों के साथ लोगों की समस्याओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली और पालिका के दो विभागों के अफसरों के साथ ही पूरी टीम को फील्ड में सक्रिय करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की व्यवस्था कराई।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बारिश के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सवेरे 10 बजे औचक निरीक्षण शुरू किया और करीब साढ़े तीन घंटे तक वो जनता के बीच रही तथा लोगों से संवाद स्थापित करते हुए जल निकासी के लिए क्षेत्रवार समस्याओं को समझने का प्रयास किया। पचैंडा रोड पहुंची चेयरपर्सन ने कई गलियों और मुख्य मार्ग का जलभराव के बीच ही पैदल भ्रमण करते हुए वहां की निकासी के लिए बनी समस्याओं को देखा और लोगों से बातचीत की। उन्होंने रुड़की रोड, कच्ची सड़क पहुंचकर वहां भी जलभराव और जल निकासी को लेकर समस्या को परखने का काम किया।

इसके बाद वार्ड संख्या 23 और वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत रुड़की रोड पर रामपुरी, एकता विहार आदि कालोनियों में निवास कर रहे लोगों की परेशानियों को भी देखा। यहां आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली में हुए जलभराव के बीच ही वो लोगों के घरों तक पहुंची और बारिश से हुई बदहाली तथा जल निकासी में अवरोधक की पहचान भी की। यहां पर पालिका की खाली भूमि पर भारी जलभराव को लेकर लोगों की शिकायत के बाद उन्होंने तत्काल ही वहां पम्प लगाकर पानी निकलवाने और रोड पर बने नाले में निकासी में अवरोध बने स्लैब को जेसीबी से तुड़वाया गया। इसके साथ ही तत्काल ही जेसीबी और रोबोट लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। यहां से वो बझेडी अंडर पास पहुंची और वहां पर हुए भारी जलभराव को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जलकल विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई। बताया गया कि यहां दो पम्पिंग सेट लगाये गये हैं, जो नियमित काम कर रहे हैं, लेकिन पानी ज्यादा आ जाने के कारण पम्प डूब जाने से बंद हो गये।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण को लेकर बताया कि बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो रहा है। इसमें समस्याओं को समझने के लिए यह दौरा किया गया है। हमने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक अभियंता जलकल को तत्काल ही समस्याओं के समाधान के लिए टीमों को उतारने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शहर में जल निकासी में अवरोध और समस्याओं की पहचान करते हुए प्वाइंट चिन्हित करते हुए दोनों विभागों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है ताकि समाधान के लिए एक विस्तृत और विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्या की जड़ नालों पर किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण है, नालों की निकासी में यह अवरोध बने हैं, भविष्य में हम अतिक्रमण भी हटवायेंगे। साथ ही मैन पॉवर बढ़ाकर प्राथमिकता पर नालों की सफाई के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं।

बझेडी अंडरपास पर पालिका रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट से स्थाई समाधान की कार्ययोजना बना रही है। यहां पर रेलवे द्वारा बनाया गया पिट बंद हो जाने से जलभराव की समस्या बढी है। इसके लिए जलकल विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है, साथ ही रेलवे को भी पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि नालों और नालियों में प्लास्टिक, पॉलिथिन और थर्माकोल जैसी वेस्ट को न डाले, उन पर अतिक्रमण न करते हुए उनकी सफाई में सहयोग दें ताकि पालिका बेहतर व्यवस्था बना सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अमित पटपटिया, रजत धीमान, प्रमोद कुमार के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार, जेई धर्मवीर सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक मनोज पाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों के साथ कृष्ण गोपाल ने मनाया नये साल का जश्न

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत ने देवल गुरुद्वारा धरना स्थल पर की मासिक समीक्षा पंचायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  निखरने लगी मोती झील, अब दूसरे फेज का काम शुरू

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांगजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »