MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। अपने माता पिता के साथ ईंट भट्टे पर पथेर के रूप में मजदूरी करने वाली युवती का रात के समय अपहरण कर लिया गया। मामले में युवती की मां ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का मानना है कि प्रकरण प्रेम प्रसंग का हो सकता है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेडा निवासी विधवा महिला ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वो अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए ईंट भट्टे पर ही रहते हुए पथेर के रूप में काम करती है। उसकी बेटी भी यहां पर मजदूरी करती है। यहीं पर कमरा मिला हुआ है, जहां पर वो रहती हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बागपत जिले के बडावत गांव निवासी युवक रवित अपने दोस्त राहुल पुत्र इन्द्रपाल निवासी रहकडा थाना भोपा के साथ रात्रि के समय भट्टे पर आया और उसकी लड़की को जबरदस्ती बहला फुसलाकर दोनों अपने साथ ले गये। सुबह जब लड़की नहीं मिली तो तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद रवित ने महिला के दामाद मनोज पुत्र इलम सिंह निवासी बाकरनगर, भोपा को फोन किया और बताया कि उनकी लड़की उनके पास है और यदि पुलिस को शिकायत की तो उसकी हत्या कर देंगे। मनोज ने यह बात अपनी सास को बताई। मनोज भी अपनी सास के साथ ही भट्टे पर पथेर का काम करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रवित और राहुल के खिलाफ युवती के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ गैस संकट: न नया कनेक्शन, न रिफिलिंग, काम ठप

घर में सोती महिला से बलात्कार का प्रयास

मुजफ्फरनगर। अपने बच्चों के साथ घर में सो रही महिला के साथ आधी रात घर में घुसे व्यक्ति ने अश्लील हरकतें करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो अपने बच्चों के साथ अपने घर में सो रही थी कि गांव निवासी उमेश उर्फ छोटा पुत्र अमरपाल रात्रि करीब डेढ़ बजे उसके घर में घुस आया। उसको अकेला देखकर आरोपी ने महिला का मुंह दबा लिया और कपड़े उतारने शुरू कर दिये। खींचतान में महिला के कपड़े फाड़ दिये और बलात्कार का प्रयास किया। बचाव के लिए महिला ने उसके कब्जे से छूटकर शोर मचाया तो उसकी सास और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गये। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भगत सिंह रोड पर बांस-बल्ली की दुकान में भीषण आग से अफरा-तफरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »