शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तैमूरशाह में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का आरोप सामने आया है। लगभग 20 बीघा जमीन, जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जा रही है, पर रिहायशी और व्यावसायिक निर्माण होने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा है।

मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी हारून पुत्र मरहूम इसराइल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आवेदन में बताया गया कि दिल्ली रोड से सटी तैमूरशाह क्षेत्र की यह भूमि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन वर्तमान में वहां करीब 200 मकान और लगभग 100 दुकानें बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  शहीदों का खून सूखा नहीं और हम खेल रहे क्रिकेट: सपा नेता एसटी हसन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक व्यक्ति इस भूमि को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर उसका उपयोग कर रहा है और इससे अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा है। हारून का दावा है कि जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूमि पर कब्जा बनाए रखने के लिए दबाव और प्रभाव का इस्तेमाल किया जाता है तथा जो भी व्यक्ति इस मामले में सवाल उठाता है, उसे कथित रूप से धमकियां दी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी भूमि और राजस्व को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तनाव और दबाव में नहीं चलायेंगे उद्योग, चाहे जिला छोड़ना पड़ेः पंकज अग्रवालजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »