पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह हुए हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। बताया गया कि युवक-युवती हरिद्वार घूमने गये थे और वहां से वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा नजर आया। मृतक युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल युवक को रैफर कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटन

तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पुल पर खड़ी कार में सीधी टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार चालक युवक घायल हो गया और उसके साथ सवार युवती की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही कर शव को कब्जे में ले लिया था। थाना प्रभारी ने मानवेन्द्र भाटी बताया कि शनिवार को सुबह करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के लालू खेड़ी चौराहा के पास बने ओवर ब्रिज पर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी19 वी 2787 सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें मोटरसाइकिल स्पलेंडर पंजीकरण संख्या यूपी12 बीजेड 7822 के चालक युवक ने पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार युवक 22 वर्षीय ठाकुर विशाल पुत्र पदम सिंह निवासी नसीरपुर थाना तितावी और उसके साथ बाइक पर सवार 30 वर्षीय युवती साधना पुत्री नानक चंद निवासी ग्राम मछरोली थाना गंगोह सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

सूचना मिलने पर एसआई मौहम्मद कामिल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक व युवती को सीएचसी बघरा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने साधना को मृत घोषित कर दिया और हादसे के सम्बंध में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे और घायल युवक को निजी अस्पताल ले गये। थाना प्रभारी ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार का चालक रविंद्र कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव मालेडी जनपद शामली है। परिजनों ने हादसे के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी। युवती के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।  

इसे भी पढ़ें:  जालसाजी-कृषि भूमि का सौदा कर हड़प लिए 27 लाख

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मूर्ति खंडित होने से गांव घिससुखेड़ा में तनाव, पुलिस बल तैनातजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »