MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाई

मुजफ्फरनगर। पति के अत्याचार और आये दिन की मारपीट तथा झगड़े से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहर का सेवन कर लिया। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सवेरे यहां पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। विवाहिता के पति को मृतका के परिजनों ने घर से बाहर सड़क पर खींच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को छुड़ाया और मृतका के पिता की शिकायत पर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कोर्ट रोड पर कचहरी गेट के पास ही पेस्टिसाइड की दुकान करने वाले मुकुल सिंघल पुत्र हंस कुमार सिंघल ;30द्ध की शादी दो साल पहले उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी श्रुति ;26द्ध पुत्री शिवकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद श्रुति अपने पति मुकुल और ससुर हंस कुमार के साथ कोर्ट रोड पर कचहरी गेट के सामने आवास में रह रही थी। इसी आवास में नीचे मुकुल की दुकान है, जिसमें वो अपने पिता के साथ पेस्टिसाइड का कारोबार करता है। गुरूवार को सवेरे मुकुल के घर पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। ज्वालापुर से यहां पहुंचे मुकुल के ससुराल वालों ने उसको दुकान पर ही दबोच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू करते हुए हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी श्रुति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। हंगामे की सुचना मिलने पर सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर देखा तो श्रुति मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। नीचे उसके मायके वालों ने मुकुल को दुकान से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इसी बीच अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने मुकुल को जबरदस्ती छुड़ाया और उसको हिरासत में ले लिया। श्रुति की मां और पिता के साथ ही अन्य रिश्तेदारों ने मुकुल उसके पिता हंस कुमार पर श्रुति को जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाये तो मुकुल ने इससे इंकार किया। हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी व्योम बिन्दल भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने हंगामा शांत कराया। पुलिस ने मृतका श्रुति के हत्यारोपी पति मुकुल सिंघल और ससुर हंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया और थाने पहुंचा दिया। वहीं श्रुति के शव का पंचनामा भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाने पहुंचकर श्रुति के पिता शिव कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी ज्वालापुर ने अपने दामाद और समधि के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ आशुतोष ने बताया कि कोर्ट रोड निवासी मुकुल का विवाह दो साल पहले ज्वालापुर की श्रुति के साथ हुआ था। आरोप है कि मुकुल नशे का आदी है और आये दिन अपनी पत्नी श्रुति के साथ मारपीट करता रहता था। इससे दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग के कारण ही श्रुति के साथ मारपीट की जाती और उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। बुधवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और श्रुति को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत के कारण उसके पति मुकुल ने शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह यहां पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और कचहरी के सामने आवास पर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि जहरीला पदार्थ खिलाकर श्रुति की हत्या की गई है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

हंस कुमार ने वंश की खातिर गोद लिया था मुकुल

मुजफ्फरनगर। कोर्ट रोड पर विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में हंस कुमार का पूरा परिवार ही बिखर गया। वो अपने बेटे के साथ हत्या के आरोप में पुलिस की हिरासत में रहे तो उनका मासूम पोता लावारिस पड़ा नजर आया। रिश्तेदारों की पूरी फौज लेकर बीमार इस मासूम को कोई अपनाने को तैयार नजर नहीं आ रहा था। परिजनों के अनुसार मुकुल भी हंस कुमार सिंघल का सगा बेटा नहीं था। उन्होंने अपना वंश चलाने के लिए जनपद बागपत के गांव बावली निवासी अपने रिश्तेदारों से मुकुल को गोद लिया था। बचपन से ही मुकुल को उन्होंने अपने बेटे की तरह ही पाला और उसकी शादी भी धूमधा से श्रुति के साथ की थी। खुद हंस कुमार बीमार हैं और उनकी हालत ऐसी है कि उनको दिशा शौच कराने के लिए आने जाने में भी किसी दूसरी व्यक्ति की सहायता लेनी पड़ती है। हंस कुमार की बेटी भी है, तो मुकुल के बावली गांव में भाई बहन भी हैं, लेकिन जब ये परिवार पुलिस के शिकंजे में फंसा तो कोई भी रिश्तेदार सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

बिन मां के तड़प रहा मासूम अध्ययन, परवरिश पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। पति और पत्नी के बीच विवाद में सवा साल का मासूम अध्ययन लावारिस हो गया। मां श्रुति की मौत के बाद वो अपनी मां के लिए तड़पता नजर आया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसको उसकी नानी मां के पास छोड़ा है, लेकिन गंभीर बीमारी से ग्रसित इस मासूम की परवरिश के लिए अब सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नाना-नानी ने उसको सुपुर्दगी में लेने से इंकार कर दिया और पिता व दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन में पहुंचे श्रुति के परिजन भी बच्चे की परवरिश को लेकर चिंतित रहे।

वहां पर बच्चे के नाना शिवकुमार ने एसएचओ और सीओ सिटी के समक्ष बच्चे की कस्टडी को लेकर बात की तो अफसरों ने बताया कि बच्चे की कस्टडी ब्लड रिलेशन में ही दी जायेगी और वो भी मां की ओर वाले रिश्तेदारों को ही बच्चा सौंपा जायेगा। इस पर नाना ने अपनी मजबूरी और पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए उसकी कस्टडी लेने से इंकार कर दिया, जिसके कारण बच्चे की परवरिश का सवाल खड़ा हो गया। बच्चे के नाना शिवकुमार ने एसएचओ को बताया कि बच्चा गंभीर रूप से बीमार है। जब श्रुति गर्भवती थी तो मुकुल ने उसकी पिटाई कर डाली थी, जिस कारण उसकी सातवें महीने में ही प्री मैच्योर डिलीवरी करानी पड़ी थी। इस कारण उनका धेवता अध्ययन गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गया। उसका गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार चल रहा है और सांस की नली उसके शरीर में पड़ी हुई है। अब तक उस पर करीब 10-12 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अब ऐसी अवस्था में उसकी परवरिश करना काफी मुश्किल हो जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रालोद के सांसद और विधायकों के साथ सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से लापता नाबालिग प्रेमिका को युवक ने मार डाला… फिर खुद को भी गोली से उडाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रालोद के सांसद और विधायकों के साथ सीएम योगी से मिले मंत्री अनिल कुमारजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »