ओवरलोडिंग पर जिले में चार महीनों में वाहनों से वसूला 9 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक निवासी पीनना के द्वारा जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए इसको रोकने के लिए की गई शिकायत पर परिवहन विभाग ने अपने दिये गये जवाब में दावा किया है कि जनपद में ओवरलोडिंग को लेकर वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। करीब चार माह में ही इसके लिए 9 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है और 23 वाहनों के ओवरलोड पर चालान काटने के साथ ही कुछ वाहनों को बंद करने की कार्यवाही की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-एक बूथ के वोट नहीं दिखा पाई ईवीएम, पर्ची करेगी फैसला

सुमित मलिक को उनकी शिकायत का निस्तारण करते हुए परिवहन विभाग के द्वारा जवाब भेजा गया है। सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन के द्वारा दिये गये इस जवाब में बताया गया कि 20 फरवरी को सुमित मलिक द्वारा ओवरलोड वाहनों के सम्बंध में शिकायत की गई थी। ओवरलोड में संचालित वाहनों के चालान और उनको बन्द करने की कार्यवाही उनके द्वारा लगातार की जाती है। गन्ना ओवरलोड या अन्य ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ माह नवम्बर 2024 से नौ मार्च 2025 तक 23 चालान काटे गये और 13 बन्द की कार्यवाही की गयी है, जिससे 9.04 लाख प्रशमन शुल्क के रूप में प्राप्त हुये हैं। इसमें 8 से नौ मार्च के बीच 24 घंटे की कार्यवाही में 11 चालान किये गये जिनमे से 05 वाहन ककरौली, मीरापुर एवं मखियाली में पुलिस के द्वारा बन्द कराये गये। जिससे 4.06 लाख प्रशमन शुल्क के रूप में प्राप्त हुये हैं।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाली पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान से 46.88 लाख रुपये वसूली की तैयारी

एआरटी प्रवर्तन ने यह भी साफ कर दिया कि ओवरलोड की समस्या में विशेष रूप से गन्ने की ढुलाई में प्रयोग किये जा रहे वाहनों की स्थिति को देखते हुये कार्यवाही का मुख्य बिन्दु और समस्या का स्रोत्र गन्ना क्रय केन्द्र एवं चीनी मिल हैं। ऐसे में शुगर मिलों एवं जिला गन्ना अधिकारी के स्तर से कार्यवाही की जानी है, इसके लिए 05.01.2025 द्वारा जनपद में स्थित समस्त शुगर मिलों को नोटिस जारी किया गया कि तौल केन्द्र से मिल तक गन्ने की ढुलाई व्यवसायिक वाहन से मानकों के अनुरूप ही करायी जाये तथा वाहनों से ओवरलोड न किया जाये एवं इसी क्रम में कार्यवाही के लिए जिला गन्ना अधिकारी को भी प्रेषित किया गया। विभाग ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही जारी रखेगा। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में पकड़ी टैक्स चोरी, जीएसटी विभाग ने वसूला 30 लाख का जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में पकड़ी टैक्स चोरी, जीएसटी विभाग ने वसूला 30 लाख का जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अज़मत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »