मीरापुर उपचुनाव-एक बूथ के वोट नहीं दिखा पाई ईवीएम, पर्ची करेगी फैसला

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव की शनिवार को चल रही मतगणना के दौरान ईवीएम भी धोखा देने लगी हैं। इस विधानसभा के एक बूथ की ईवीएम को काउंटिंग टेबल पर लगाया गया और गिनती के लिए स्विच ऑन किया गया तो ईवीएम से परिणाम नहीं बाहर आये। कई बार के प्रयास के बावजूद भी ईवीएम वोटों के बंटवारे का प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि यहां के मतों को लेकर पर्ची से फैसला किया जायेगा।

मीरापुर उप चुनाव को लेकर चल रही मतगणना में अभी तक का परिणाम रालोद-भाजपा गठबंधन के पक्ष में एक तरफा रहा है। इसी बीच जब 10वें राउंड की मतगणना शुरू हुई तो बूथ संख्या 112 की ईवीएम को भी स्ट्रांग रूम से निकालकर सुरक्षा के बीच मतगणना टेबिल तक पहुंचाया गया। यह बूथ मुस्लिम बाहुल्य गांव बेहड़ा सादात का बताया गया। यहां प्राथमिकता विद्यालय नम्बर 2 के कमरा नम्बर 2 में यह बूथ बनाया गया था। बूथ 112 की ईवीएम को जब मतगणना एजेंटों के सामने मतों की गिनती के लिए प्रस्तुत कर चालू किया गया तो ईवीएम जवाब दे गई और मतों के बंटवारे का डिस्प्ले नहीं दे पाई। मतगणना कार्मिकों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन ईवीएम नहीं चली। ऐसे में रिटर्निंग ऑफीसर को सूचित किया गया और तकनीकी रूप से भी ईवीएम को दिखवाया गया, लेकिन ईवीएम ने वोटों का प्रदर्शन नहीं किया तो इसको अलग निगरानी में रखवा दिया गया। बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी को भी इसके सम्बंध में सूचित किया गया। निर्णय लिया गया कि इस बूथ पर पड़े वोटों की गिनती पर्ची के माध्यम से कराइ जायेगी। रिटर्निंग ऑफीसर ने बताया कि गांव बेहड़ा सादात के बूथ संख्या 112 की ईवीएम के मत काउंट नहीं हो पाये हैं, तकनीकी कमी के कारण ईवीएम प्रदर्शन नहीं कर पाई। बूथ संख्या 112 की गिनती पर्ची के माध्यम से होगी।

इसे भी पढ़ें:  रविवार को एसडी इंजीनियरिंग से उड़ेगा सैट-1 रॉकेट

बता दें कि बूथ संख्या 112 पर कुल 1239 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें से 20 नवम्बर को चुनाव के दिन 52.87 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। यहां डाले गये कुल 655 मतों में 355 पुरुष और 300 महिला मतदाताओं ने वोटिंग की है। इस गांव को मुस्लिम बाहुल्य कहा जा रहा है। गांव के प्रधानपति उपदेश कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय में ही छह पोलिंग बूथ बने थे। यहां पर सभी पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि गांव में किसी की बाहुल्यता नहीं है। यहां पर मुस्लिम और हिंदू वर्ग के वोट लगभग बराबर ही हैं। बूथ संख्या 112 पर भी मिले जुले वोट हैं। ऐसे में यह तय नहीं माना जा सकता कि यहां पर किसके पक्ष के वोटर ज्यादा हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्ट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नौ दिसम्बर तक जेल में ही रहेंगे कादिर के भतीजे शाहनवाज और सद्दामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अंकित विहार में दो मजदूर गिरे, एक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »