विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएम

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला शिक्षा परियोजना समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति/डीटीएफ की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनज़र विद्युत खंभों एवं ट्रांसफार्मरों को कावड़ यात्रा की तर्ज पर पॉलिथीन से सुरक्षित ढका जाए। साथ ही विशेष अभियान चलाकर सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर पाया जाता है तो उसे बैरिकेडिंग से सुरक्षित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जर्जर अवस्था में पहुंचे कक्षा-कक्षों के तत्काल ध्वस्तीकरण के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी बीईओ और बीडीओ को वीडियोग्राफी सहित दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा है। यह प्रक्रिया एक अगस्त को ही पूरी की जानी है। वीडियोग्राफी में विद्यालय की अवस्थिति, नामांकन, भवन की स्थिति आदि सभी बिंदुओं का समावेश आवश्यक बताया गया। ‘स्कूल चलो अभियान’ की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नामांकन में अपेक्षित वृद्धि न होने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि जिन ब्लॉकों में नामांकन असंतोषजनक मिलेगा, वहां के बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। टास्क फोर्स के निरीक्षणों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से निरीक्षण करें और रिपोर्ट बीएसए को सौंपें। निरीक्षण में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भवन की स्थिति, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम 10 ऐसे शिक्षकों के नाम देने के निर्देश दिए गए हैं, जो बेहतर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इन शिक्षकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल

डीबीटी योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यार्थी के अभिभावक के खाते में शत-प्रतिशत धनराशि पहुंचनी चाहिए। सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अनिवार्य बताया गया। बैठक में फर्नीचर आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के लिए खरीदे जा रहे फर्नीचर की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। यदि किसी विद्यालय में घटिया फर्नीचर आपूर्ति पाई गई तो संबंधित बीईओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। फर्श और बाउंड्री वॉल के अधूरे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि दिए गए निर्देशों का पालन गंभीरता और समयबद्धता से किया जाए ताकि विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ और सुरक्षित बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट, देखें वीडियो…

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »