देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, कार्यालय पर छापेमारी से मचा हड़कंप

देवबंद। जनपद सहारनपुर के देवबंद स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर छापा मारकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का विरोध, बैरंग लौटाया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उपभोक्ता ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उसकी आटा चक्की के विद्युत कनेक्शन से संबंधित कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को उपखंड अधिकारी के पास भेजा। जैसे ही उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। कार्रवाई के दौरान विद्युत निगम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

सूत्रों का यह भी कहना है कि एंटी करप्शन टीम एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को भी अपने साथ लेकर गई है। विभागीय अधिकारियों ने एसडीओ कार्यालय पर एंटी करप्शन विभाग की टीम की छापेमार कार्यवाही की पुष्टि की है। घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग में लंबे समय से कनेक्शन और अन्य कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिलती रही हैं। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »