82 हजार संपत्ति पंजीकृत, पालिका 33 हजार से ही वसूल पाई टैक्स

मुजफ्फरनगर। लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली कर उत्तर प्रदेश शासन की प्रशंसा बटोरने के साथ ही नगरोदय जैसी योजना में विशेष बजट पाने वाली नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर इस साल राजस्व वसूली में लक्ष्य को हासिल करने में भी हाफती नजर आ रही है। जबकि इस बार लक्ष्य से 25 प्रतिशत से भी ज्यादा वसूली करने का एक सपना संजोया गया था, ताकि शहरी विकास के लिए शासन से इस बार भी अतिरिक्त बजट हासिल किया जा सके। इसको लेकर गंभीर हुई अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अब पालिका में पंजीकृत सम्पत्तियों में 50 प्रतिशत सम्पत्तियों से भी वार्षिक कर के रूप में राजस्व वसूली नहीं हो पाने पर कड़ी नाराजगी के साथ कर निर्धारण अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए उनसे तीन बिन्दुओं पर दो दिन के भीतर ही स्पष्टीकरण तलब किया है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 को समाप्त होने में चंद दिन ही शेष रह गये हैं। ऐसे में वार्षिक कर और अन्य मदों में राजस्व वसूली को लेकर पालिका के कर विभाग की चाल सुस्त बनी नजर आ रही है। गत दिवस अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा की गई राजस्व वसूली की समीक्षा में पालिका के पिछड़ने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव और एई जल सुनील कुमार को पत्र जारी करते हुए राजस्व वसूली के लिए वार्डों में कैंप लगाने और प्रतिदिन विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। इसी समीक्षा में सामने आया है कि नगरपालिका के कर विभाग में पंजीकृत सम्पत्तियों से वार्षिक कर वसूलने में भी विभाग इस साल बहुत पीछे खड़ा नजर आ रहा है। इसके लिए ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए पिछड़ने को लेकर कई सवालों का जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें:  “अब वो कभी नहीं मिलेंगे…” ताबूत से लिपटकर रोती रही मां, देहरादून हादसे में मेजर शुभम शहीद

ईओ ने अपने नोटिस में कहा है कि पालिका द्वारा कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा में यह तथ्य उनके संज्ञान में आया है कि शहरी क्षेत्र में पंजीकृत 82449 भवनों के सापेक्ष 33605 भवनों से ही गृहकर और जलकर के रूप में तय राजस्व की वसूली की गई है, जो पंजीकृत भवनों के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी नहीं है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति में मात्र कुछ दिनों का समय ही अवशेष है। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है। शासन/ प्रशासन स्तर से लगातार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर राजस्व वसूली में बढ़ौतरी के कड़े निर्देश प्रदान किये जा रहे हैं परन्तु कर विभाग द्वारा इस प्रकार की राजस्व वसूली के आंकडे परिलक्षित होने से स्पष्ट है कि विभागाध्यक्ष होने के दायित्व के लिए आपके स्तर से इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही अमल में नही लाई जा रही है। ईओ ने दो दिवस के भीतर कर निर्धारण अधिकारी से इसके लिए तीन बिन्दुओं अभी तक पंजीकृत भवनों से शत प्रतिशत या उसके समीप वसूल न होने का विलम्ब क्या है, इसके लिए कौन अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं, कम समय रहने पर अवशेष करीब 50 हजार भवनों से वार्षिक कर वसूलने के लिए क्या कार्य योजना बनाई गई और उसके क्रियान्वन कब तक कैसे करने की योजना है, पर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कूली वैन, 10 बच्चे घायल

इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि 82449 पंजीकृत भवनों के सापेक्ष चार मार्च तक 33605 भवनों से ही वार्षिक कर वसूल किया गया है। करीब 50 हजार भवनों से अभी कर वसूली ही नहीं हो पाई है। ऐसे में बकाया वसूली पर भी ज्यादा काम नहीं हो पायेगा। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस लापरवाही के लिए जवाब मांगा गया है। इस स्थिति से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत करा दिया गया है। पिछले साल पालिका ने निर्धारित लक्ष्य से 25 प्रतिशत ज्यादा राजस्व वसूल किया था और पालिका को अतिरिक्त बजट शासन से मिला। इस बार भी हमारे प्रयास थे कि लक्ष्य से 25 प्रतिशत से ज्यादा राजस्व वसूली हो पाये, लेकिन यह स्थिति बेहद खराब है। 

इसे भी पढ़ें:  कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में चार दिन शेषः मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोटराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव ने किया जल-फल वितरण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  “अब वो कभी नहीं मिलेंगे…” ताबूत से लिपटकर रोती रही मां, देहरादून हादसे में मेजर शुभम

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »