कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है।

नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन, प्रायिकता, फाइनेंशियल मैथ्स से जुड़े वृद्धि-क्षय के पैटर्न कुल मिलाकर अब कक्षा 9 के गणित में 15 अध्याय होंगे। नए पाठ्यक्रम में कुछ पुराने अध्यायों को भी हटाया गया है। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: कंस्ट्रक्शन्स, पैरललोग्राम, त्रिभुज के क्षेत्रफल से जुड़े अध्याय हालांकि कई महत्वपूर्ण अध्याय पहले की तरह बने रहेंगे। संख्या पद्धति, बहुपद, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिभुज,चतुर्भुज, वृत्त, हीरोन का सूत्र, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन, सांख्यिकी  नई पाठ्यचर्या में गणित को “सार्वभौमिक भाषा” बताया गया है, जो तर्क, रीजनिंग और पैटर्न के माध्यम से दुनिया को समझने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

संख्याएं और आकृतियां विद्यार्थियों को प्रकृति, तकनीक और दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देती हैं। गणित केवल सिद्धांत नहीं बल्कि इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों की प्रगति का आधार माना गया है।

नए पाठ्यक्रम में गणित शिक्षा के कई प्रमुख उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं:

  • तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना

  • समस्या समाधान की क्षमता मजबूत करना

  • गणितीय विचारों को सही भाषा और प्रतीकों में व्यक्त करना

  • गणित के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाना

  • इसे वास्तविक जीवन और अन्य विषयों से जोड़ना

  • आत्मविश्वास, सटीकता और अनुशासन विकसित करना

इसे भी पढ़ें:  कफ सिरप कांड: तीन और मासूमों की गई जान, अब तक 20 बच्चों की मौत; 'कोल्ड्रिफ' के मालिक को होंगे गिरफ्तार

बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल गोपाल दीक्षित के अनुसार नई पाठ्यचर्या में अभ्यास को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। नियमित और समझ-आधारित अभ्यास से गणना क्षमता, समस्या समाधान कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि अब केवल अधिक सवाल हल कराने पर नहीं बल्कि उद्देश्यपूर्ण और समझ के साथ अभ्यास पर जोर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 की भावना के अनुरूप किए गए हैं। इनका उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को कम करके समझ, अनुप्रयोग और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों के अनुसार नया पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की शैक्षिक और तकनीकी चुनौतियों के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंडिगो का संचालन संकट थमता नहीं: आठवें दिन भी भारी संख्या में उड़ानें रद्दराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रा पर फिर बारिश का ब्रेक, वापस लौटे भक्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अरुणाचल पर पोस्ट भारी पड़ी, चीन में भारतीय व्लॉगर 15 घंटे हिरासत मेंजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »