बुढ़ाना में बिजली बकायादारों पर छापे, 35 कनेक्शन काटे, 4 लाख रुपये का राजस्व वसूला

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के द्वारा राजस्व वसूली के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान गांव और शहरों में बिजली विभाग के अधिकारी पूरी टीम के साथ छापामार अभियान चला रहे हैं। ऐसे में रोजाना ही जनपद में कार्यवाही हो रही है। इसी कड़ी में बुढ़ाना में भी विद्युत विभाग की टीम ने बड़ा अभियान चलाते हुए 35 बकायेदार उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं करने के कारण उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया और बकायादारों से 4 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदी

बुढ़ाना में बिजली विभाग की टीम ने राजस्व वसूली के लिए दस हजार रुपये वाले बकायादार उपभोक्ताओं के यहां पर छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही से कस्बे में हड़कम्प मचा रहा। विभाग के जेई मनोज बालियान ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत 25 उपभोक्ताओं से 4 लाख रुपये की रिकवरी की गई। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिल जमा करने की चेतावनी भी दी गई। बताया कि टीम ने उन उपभोक्ताओं पर विशेष कार्रवाई की, जिनका बकाया बिजली बिल 10,000 रुपये से अधिक था। अभियान के दौरान जेई मनोज बालियान के साथ विभागीय कर्मचारी दीपक, शिवम, कपिल और डेविड आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार

बता दें कि विद्युत विभाग की टीम ने अभी हाल ही में आठ गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए 39 मकानों, दुकानों पर बिजली चोरी पकड़ी। यह वह स्थान हैं, जहां बिल अधिक बकाया होने पर विभाग की टीमों ने कनेक्शन काट दिया था। उसके बाद भी उपभोक्ता ओटीएस में पंजीकरण नहीं करा सके हैं। छापेमारी में इनके यहां पर बिजली जलती मिली है। इसकी जांच होने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं। जिसके बाद इनके खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग ने 16 दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना का दूसरा चरण चल रहा है। जिसमें पंजीकरण के साथ निगम अपना राजस्व वसूल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-युवा गुर्जर संसद में राजनीतिक भागीदारी की उठी आवाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वाल्मीकि समाज ने इतवार को मनाई छुट्टी, मंत्री के भाई को कह दी ये बात…जारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »