MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार

मुजफ्फरनगर। शहर में निवास कर रहा एक परिवार पिछले छह माह से पालिका की टंकी के सहारे घर में आ रहा गंदा पानी पीने को ही विवश हो रहा है। इससे परिवार के मासूम बच्चे का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है। कई बार पालिका में जाकर शिकायत करने के बावजूद भी इस परिवार की समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को मासूम बच्चे के साथ बोतल में गंदा पानी लेकर परिवार की महिला पालिका पहुंची और बोतल का पानी ईओ के समक्ष पेश करते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। ईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ उसके निस्तारण के निर्देश दिये और जेई जलकल को महिला के साथ मौके पर भेजकर समस्या के लिए रिपोर्ट मांगी।

इसे भी पढ़ें:  संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, लड़के की हुई मौत, पिता की हालत नाजुक

शहर के वार्ड 20 के अन्तर्गत कम्बलवाली गली लद्दावाला निवासी जनेश पाल पुत्र सत्यपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 8 नवम्बर को पालिका में शिकायत करते हुए बताया था कि उनके घर में आ रही पालिका की टंकी से गंदा पानी पिछले कई माह से आ रहा है। इसके लिए उन्होंने वार्ड सभासद हनी पाल के साथ ही पालिका में कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जनेश पाल की पत्नी मोनिका पाल अपने मासूम बेटे और बोतल में घर की टंकी में आ रहा गंदा काला पानी लेकर पालिका पहुंची और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के समक्ष इस गंदे पानी को प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्या को रखा।

महिला मोनिका की गंदा पानी आने की शिकायत के बाद जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को निर्देश देती ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में 26 अप्रैल को कुर्मी क्षत्रिय पटेल वैवाहिक परिचय समारोह

महिला मोनिका की गंदा पानी आने की शिकायत के बाद जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को निर्देश देती ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह

मोनिका ने बताया कि करीब छह माह से उनके घर में टंकी से इसी प्रकार गंदा काला पानी आ रहा है। इसके पीने से परिवार के लोग और उनका बेटा भी बीमार होने लगा है। समाधान नहीं कराया जा रहा है। महिला की समस्या को सुनकर ईओ ने तत्काल ही संवेदनशीलता दिखाते हुए समाधान के प्रयास शुरू किया, लेकिन उनको जलकल विभाग में न तो एई मिले और न ही दोनों ही जेई कार्यालय में उपस्थित पाये गये। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए एई जलकल सुनील कुमार को शिकायत मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराये जाने पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को महिला के साथ मौके पर भेजकर समस्या की रिपोर्ट मांगी। ईओ ने तत्काल प्रभाव से समस्या का निदान कराने के निर्देश दिये। महिला का कहना था कि वो अपना पानी का कनेक्शन बाहर सड़क की ओर जा रही लाइन से कराना चाहती है, क्योंकि अंदर की लाइन में लगातार गंदा पानी आ रहा है।  

इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदमः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में 26 अप्रैल को कुर्मी क्षत्रिय पटेल वैवाहिक परिचय समारोह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »