महिला सभासदों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से मांगे वार्डों में सफाई कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की महिला सभासदों ने बोर्ड मीटिंग के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से पालिका पहुंचकर अपने वार्डों की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाने के साथ ही जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों को लगाने की मांग की। उन्होंने वार्ड में आउटसोर्स पर काम कर रही महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को कई कई माह से वेतन नहीं दिये जाने का मामला भी पालिका की अधिशासी अधिकारी डा. प्रज्ञा सिंह के सामने रखते हुए यह शिकायत भी की कि ठेकेदार नियमों के अनुसार सफाई कर्मियों को वेतन प्रदान नहीं कर रहा है। इससे कर्मियों में रोष बना हुआ है और उनका आर्थिक एवं मानिसक शोषण किया जा रहा है। ईओ ने महिला सभासदों को आश्वासन दिया कि वो इस मामले में चेयरपर्सन के साथ मिलकर सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की स्थिति का समाधान निकालने का प्रयास करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संजीव-मुख्तार गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

बता दें कि 20 जुलाई को बोर्ड मीटिंग के दौरान महिला सभासदों ने अपने अपने वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने का मामला उठाने के साथ ही सफाई व्यवस्था निम्न स्तर की होने के आरोप लगाते हुए वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी थी। इसको लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सदन को आश्वस्त किया था कि वो सभी 55 वार्डों में जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों को नये सिरे से तैनात कराने की योजना बनाकर काम करेंगी। शुक्रवार को वार्ड सभासद पारूल मित्तल, बॉबी सिंह, ममता बालियान सहित अन्य महिला सभासदों ने टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मुलाकात की। बताया गया है कि इस मुलाकात के दौरान महिला सभासदों ने अपने अपने वार्डों में सामने आ रही समस्याओं को उनके साथ साझा किया।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियर

सूत्रों के अनुसार इन सभासदों ने सबसे पहले वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने का मामला उठाते हुए सफाई की स्थिति खराब होने की शिकायत कर ईओ से सफाई कर्मचारी बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी शिकायत की है कि वार्डों में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का ठेकेदार द्वारा मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उनको शासनादेश के अनुसार मेहनताना नहीं मिल है। ठेकेदार द्वारा कर्मियों को कम और ज्यादा अपनी मनमर्जी के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई कई माह से वेतन न मिलने की शिकायत कर्मचारी उनसे कर रहे हैं। इनमें कई महिला कर्मी विधवा भी हैं, जिनको कई माह से वेतन ही उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसका प्रभाव भी कामकाज पर पड़ता है। ऐसे में ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक समान वेतन शासनादेश के अनुसार दिलाये जाने और समय से वेतन दिलाने की मांग भी की गई। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कुछ महिला सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को लेकर उनसे मुलाकात की। इसमें प्रमुख रूप से सफाई सम्बंधित समस्या ही रही। वार्डों में सफाई कर्मचारियों को बढ़ाने की बात है तो वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों की सूची बनवा ली गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मीटिंग कर इस सम्बंध में जल्द ही निर्णय लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बनेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, अनोखे संयोग में मना रक्षाबंधन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बनेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »