बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने में खर्च हो गए 1.11 करोड़

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सम्पन्न हो चुका है, ऐसे में इस चुनाव से पहले यहां पर एनडीए गठबंधन के घटक दल रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर चुनावी जमीनी तैयारियों को परखने और शासन की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की थी। उनकी यह वीआईपी विजिट मीरापुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज में हुई और यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए हुए खर्च की डिमांड करने पर शासन ने लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही जनपद के तीन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी शासन से दूसरी किश्त का पैसा जारी हुआ है। दोनों कार्यों के लिए कुल 2.27 करोड़ रुपये की धनराशि शासन ने लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है।

बता दें कि मीरापुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए चंदन सिंह चौहान के बिजनौर सीट से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। इसमें भाजपा गठबंधन की जीत हुई है, इससे पहले यहां पर चुनावी तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा हुआ था। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज परिसर में वीआईपी विजिट पर पहुंचे थे। यहां पर एनडीए गठबंधन की धरातल पर चुनावी तैयारियों को परखने, भाजपा और रालोद के कार्यकर्ताओं से संवाद करने और रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी द्वारा यहां पर रोजगार मेले के बाद लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र तो सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस वीआईपी विजिट के लिए लोक निर्माण विभाग ने बीआईटी कॉलेज परिसर में हैलीपेड का निर्माण कराया, इसके अलावा मंच, स्विस कॉटेज और बेरिकेडिंग अािद व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर वांछित गोकश घायल, साथी भी दबोचा

इस कार्य पर हुए खर्च की डिमांड लोक निर्माण विभाग के द्वारा शासन से की गई थी। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद बिलों को शासन को भेज दिया गया था। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह धनराशि जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव शेषनाथ द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर धनराशि जारी किये जाने की सूचना दी है। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी की 22 अगस्त को बीआईटी मीरापुर में हुई वीआईपी विजिट के लिए हैलीपेड, बेरिकेडिंग, स्विस कॉटेज एवं मच कार्यों के सम्बंध में खर्च के भुगतान की डिमांड के अनुसार 01 करोड़ 11 लाख 26 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग बिलों का प्री ऑडिट कराये ताकि भविष्य में कोई विसंगति पैदा न हो यदि गलत या फर्जी बिल के सहारे अधिक धनराशि अवमुक्त कराई गई तो सम्बंधित अभियंता के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़ें:  शिव मूर्ति पर किया योग, जगाई स्वास्थ्य चिंता की अलख

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि की डिमांड पर प्रदेश शासन के उप सचिव राजशे प्रताप सिंह द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में स्वीकृत तीन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए द्वितीय किश्त का पैसा भी जारी कर दिया है। जनपद में इन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए जनवरी 2024 को कार्य स्वीकृति कर शासनादेश जारी किया गया था। इसमें सीकरी से योगेन्द्रनगर सम्पर्क मार्ग, गांव तौफीर से शाहदरा सम्पर्क मार्ग और बेहड़ा अस्सा से जौली रोड तक मार्ग निर्माण शामिल किया गया था। इसमें शासन ने द्वितीय किश्त में तीनों कार्यों के लिए 01 करोड़ 16 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। इन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा कराया जा रहा है। शासन ने निर्देश दिये हैं कि तीन सड़क निर्माण कार्य के लिए जारी किये गये द्वितीय किश्त की धनराशि को 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक दिशा में करते हुए 30 अपै्रल तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्लराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर वांछित गोकश घायल, साथी भी दबोचाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »