शिव मूर्ति पर किया योग, जगाई स्वास्थ्य चिंता की अलख

मुजफ्फरनगर। शहर की हृदयस्थली शिव चौक आज योग के रंग में रंगी नजर आई, जहां योग समावेश कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर जनजागरूकता फैलाना था।

यह कार्यक्रम मंडलायुक्त अटल कुमार राय के आदेश व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया गया। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य सुरेन्द्र मान ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। वहीं डॉ. राजीव कुमार ने सभी को अष्टांग योग व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 में सम्मिलित 10 अनोखे सिग्नेचर इवेंट्स, योग संगम, योग बन्धन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरित योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ व संयोग की विस्तृत जानकारी दी।

आयुष विभाग की पूनम वर्मा ने योग दिवस के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन में नियमित योग को अपनाकर निरोग रहें। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग मुज़फ्फरनगर, इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चौप्टर कमेटी, आईएनओ तथा एनआईएएच के संयुक्त सहयोग से किया गया। इंडियन योग एसोसिएशन के जिला समन्वयक प्रवेंद्र दहिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »