प्लाट का सौदा कर दो लोगों से हड़प लिए 10 लाख रुपये, मांगने पर दी गई धमकी

मुजफ्फरनगर। दो लोगों ने गांव में प्लाट खरीदने का सौदा तय करते हुए डीलर को दस लाख रुपये दे दिये, लेकिन जब बैनामा करने का नम्बर आया तो पता चला कि पैसा लेकर सौदा करने वाले डीलर ने वो प्लाट किसी दूसरे व्यक्तियों को बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पैसा वापस मांगा गया तो धमकी दी गई। मामले में थाना पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीड़ित एसएसपी से मिले तब जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है। पीड़ितों ने उनके दस लाख रुपये दिलवाने की गुहार पुलिस अफसरों से लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलाल महासभा ने किया क्षेत्रीय टीमा का गठन

मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी शाकिर पुत्र इस्लाम ने एसएसपी से शिकायत की, जिसमें बताया गया कि उसके द्वारा इकबाल पुत्र रफीक निवासी पलड़ी के साथ 13 जून 2022 और 16 जून 2022 को सोनू पुत्र बाबाू निवासी गांव कसेरवा से गांव तावली में तीन प्लाट खरीदने का सौदा किया था। इसमें शाकिर ने 6 लाख रुपये और इकबार ने 4 लाख रुपये सोनू को इन प्लाट की खरीद के लिए बतौर पेशगी भुगतान के रूप में दिये थे। सोनू ने इस सौदे के लिए उनको रसीद भी उपलब्ध कराई थी।

इसे भी पढ़ें:  MGPS में इस बार, आंखों के साथ दर्द का भी उपचार

आरोप लगाया कि उनसे प्लाट का सौदा करने के उपरांत सोनू ने तीनों प्लाट ही दूसरे व्यक्तियों को बेच दिया और उनके ही हक में बैनामा भी करा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर जब सोनू से दिये गये 10 लाख रुपये वापस मांगे तो वो आना-कानी करने लगा। मौजिज लोगों के साथ मीटिंग में सोनू ने वादा किया कि वो आठ माह के भीतर दस लाख रुपये लौटा देगा, लेकिन समय बीतने के बाद भी सोनू ने पैसा नहीं लौटाया। शाकिर ने आरोप लगाया कि जब पैसा वापस मांगा गया तो उसने देने से साफ इंकार करते हुए धमकी भी दी है। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---एससी युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत…बेटे की हालत गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-विकास के विचार को धरातल पर लाई डॉ. प्रज्ञा सिंह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MGPS में इस बार, आंखों के साथ दर्द का भी उपचारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »