MGPS में इस बार, आंखों के साथ दर्द का भी उपचार

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में 22 जून 2025 को चिकित्सा सेवा की कड़ी में आयोजित होने जा रहे शिविर में लोगों से बेहतर स्वास्थ्य लाभ की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवा प्रदान करने जा रही हैं। इस बार इस शिविर में नेत्र रोगों के परीक्षण के साथ ही दर्द सम्बंधी उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विद्यालय में तैयारी प्रारम्भ कर दी गई और लोगों से इस अवसर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की गई है।

सरकूलर रोड स्थित एम.जी. पब्लिक स्कूल में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निर्बाध रूप से लगातार करते हुए सैंकड़ों रोगियों को लाभान्वित किया जा रहा है। ट्रस्ट चेयरमैन और जिले के प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल ने बताया कि स्कूल परिसर में स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल और स्वर्गीय बिमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन चौथे रविवार को हो रहा है। दो साल से ज्यादा समय से यह कार्य लगातार जारी है। समय समय पर हमने इस शिविर को और बेहतर बनाने का प्रयास किया है। पहले यहां गाजियाबाद की टीम के सहयोग से शिविर हो रहा था, लेकिन अब वरदान के प्रेमपुरी स्थित चिकित्सालय की विशेषज्ञा आई सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल सेवा दे रही हैं, जिससे मरीजों को और बेहतर उपचार, ऑपरेशन की सुलभ व्यवस्था मिल पा रही है। इस रविवार को शिविर में चिकित्सा सेवा की सुविधा को और बढ़ाया गया है। इस बार नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ ही शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भावना तोमर, एमबीबीएस जनरल मेडिसिन, डीएम न्यूरोलॉजी भी अपनी सेवा देंगी और मिग्री, लकवा, माइग्रेन, बदन दर्द, नसों की खिंचावट, दिमागी बुखार आदि गंभीर रोगों में उचित परामर्श के साथ उपचार प्रदान करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

समाजसेवी सतीश गोयल ने बताया कि 22 जून रविवार के दिन शिविर प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग की देखेरख में आयोजित किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हो जायेंगे। नेत्र रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। इसमें मोतियाबिंद पाये जाने पर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए रोगी को अपना आधार कार्ड और फोन नम्बर देना होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार का वादा समाज करेगा एनडीए को वोट, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के खिलाफ हूटिंग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, जड़ौदा जट में दी श्रद्धांजलि, PHC का किया निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »