साध्वी प्रज्ञा सहित सभी सात आरोपी कोर्ट से बरी, जानें पूरी कहानी

महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सहित सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। इस केस में मुख्य रूप से सात आरोपित थे, जिनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी के नाम शामिल हैं।


29 सितंबर 2008 को मालेगांव शहर में धमाका हुआ था, जिसमें छह लोगों की जान गई थी और लगभग सौ लोग घायल हुए थे। करीब 17 साल बाद आए फैसले में न्यायाधीश ने बताया कि जांच एजेंसियां आरोप साबित नहीं कर सकीं, जिसकी वजह से सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना ने आतंक को समर्थन देने वाले पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया


न्यायाधीश ने यह भी कहा कि विस्फोट जरूर हुआ था, लेकिन यह साबित नहीं किया जा सका कि बम मोटरसाइकिल में रखा था, न ही यह प्रमाणित हुआ कि मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम थी। इसके अलावा, यह भी नहीं साबित हो पाया कि कर्नल प्रसाद पुरोहित ने बम तैयार किया था।

इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' की चिराग पासवान से मुलाकात


इस मामले का फैसला पहले 8 मई 2025 को सुनाया जाना था, लेकिन बाद में अदालत ने अपना निर्णय 31 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया था। शुरूआती जांच महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) द्वारा की गई थी, जिसके बाद 2011 में जांच एनआईए को सौंप दी गई। एनआईए ने 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी। इस प्रक्रिया में तीन जांच एजेंसियां तथा चार न्यायाधीश बदल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पंजाब में भारी बारिश और बाढ़:नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »