हिमाचल में कुदरत का कहर: किन्नौर में बादल फटने से तबाही, कैलाश यात्रा रोकी गई, 413 श्रद्धालु रेस्क्यू

मानसून ने पहाड़ों पर कहर बरपा दिया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को तंगलिंग क्षेत्र में बादल फटने की भयावह घटना ने तबाही मचा दी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पहाड़ों से मलबा और चट्टानें तेजी से नीचे गिरती दिख रही हैं, जिससे पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

कैलाश यात्रा मार्ग तबाह, दो पुल बह गए

अचानक आई बाढ़ के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर दो पुल बह गए हैं। शेष रास्ता भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। कई श्रद्धालु मार्ग में ही फंसे रह गए।

इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ा

ITBP ने 413 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए जिपलाइन के माध्यम से 413 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला है। उनकी मदद से एक बड़ा हादसा टल गया।

रालडांग खड्ड में भी बादल फटा, नेशनल हाईवे-5 बंद

किन्नौर के रिब्बा गांव के पास रालडांग खड्ड में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके चलते नेशनल हाईवे-5 के लगभग 150 मीटर हिस्से पर मलबा और भारी पत्थर जमा हो गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो का संचालन संकट थमता नहीं: आठवें दिन भी भारी संख्या में उड़ानें रद्द

500 से ज्यादा सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

इससे एक दिन पहले मंगलवार रात चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिससे पूरे राज्य में 500 से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही ठप है। हालात की गंभीरता को देखते हुए शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का लोकसभा में सवाल: नींबू-मिर्च से पूजे गए ‘एयरक्राफ्ट’ कितने उड़े?

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आठ जवान घायल; ऑपरेशन ‘त्राशी’ जारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देहरादून वाइफ स्वैपिंग हत्या मामला: दोस्त के दबाव से तंग आकर सफाईकर्मी ने ईंट से कर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »