भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा रोड पर मखियाली गांव में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। कैंटर चालक ने दोनों को पीछे से उस समय टक्कर मारकर कुचल दिया, जबकि दोनों पैदल सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने भी उनको मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी पर रखवा दिया था। थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर बुधवार को मखियाली गांव के पास कैंटर चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे दो बुजुर्गों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  ईओ डॉ. प्रज्ञा के अपमान पर सीएम योगी सख्त: बैठाई विभागीय जांच

सीओ नई मंडी रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को राजकुमार पुत्र फग्गल सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष व रामकुमार पुत्र दयाल सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष निवासीगण सरवट थाना सिविल लाइन बुधवार को नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी एक कैन्टर द्वारा उन्हे टक्कर मार दी गयी जिससे दोनों बुजुर्गों की मृत्यु हो गयी। थाना नई मण्डी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैन्टर को कब्जे में लिया है। कैन्टर चालक मौके से फरार हो गया। नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गये थे, उन्होंने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के सरवट निवासी दो बुजुर्ग पैदल ही भोपा रोड पर मखियाली गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वो सड़क पार करने का प्रयास करने लगे तो इसी बीच तेज गति से पीछे से आए कैंटर चालक ने दोनों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ ने कैंटर चालक को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। लोगों की भीड़ को देखकर चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस दोनों के शवों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इसके साथ ही उनकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया था। काफी देर तक भी परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें:  टबीटा फाटक पर निर्माणाधीन पुल से गिरा मजदूर, हालत गंभीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तहसील स्तरीय (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता-सीनियर वर्गराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पैरा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता प्रीति पाल का गृह जनपद में भव्य स्वागतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »