ईओ डॉ. प्रज्ञा के अपमान पर सीएम योगी सख्त: बैठाई विभागीय जांच

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नगरीय निकायों में अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंभीर संज्ञान के बाद इसी क्रम में मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से अभद्रता, वरिष्ठ होने के बावजूद उनका अपमान करने, उनके आदेशों की अवहेलना और कार्य में बाधा डालने के गंभीर आरोपों के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने ईओ की शिकायत का लिया संज्ञान

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, घायल अवस्था में उड़ाई सोने की चेन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संज्ञान लिया और नगर विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

ईओ की शिकायत के बाद दिनेश कुमार का हो चुका है तबादला

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने डॉ. प्रज्ञा के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, विभागीय आदेशों की अनदेखी की और नगरपालिका के दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पूर्व में नगर पालिका से हटाकर स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया था। अब उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम 1966 तथा अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के अंतर्गत विभागीय जांच शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुलायम सिंह के जन्मदिन पर सपाइयों ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प

 मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। नगर विकास विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिनेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ अपने वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उच्चाधिकारियों के निदेर्शों की भी अनदेखी की और कार्यों में बाधा पहुंचाई। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारम्भ की गई है। इस मामले में सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि नगरीय निकायों में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि आवश्यक हुआ तो और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, घायल अवस्था में उड़ाई सोने की चेन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्राजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »