द्वारिका सिटी के निवासियों को सुप्रीम कोर्ट की राहत

मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी कालोनी से जुडे एक प्रकरण में अपने पूर्व आदेश को स्पष्ट करते हुए कहा है कि यथास्थिति केवल याचिकाकर्ता गुंजन गुप्ता के स्वामित्व वाली भूमि के सम्बन्ध में ही बनी रहेगी। राज्य या प्रतिवादी को अपनी विकास गतिविधियां जारी रखने की स्वतंत्रता होगी। गुंजन गुप्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि तय की है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुजफ्फनगर की श्री बाला जी द्वारिका कंसोर्टियम द्वारा जानसठ रोड पर विकसित की जा रही द्वारिका सिटी कालोनी को लेकर याचिकाकर्ता गुंजन गुप्ता की याचिका पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची ने आज सुनवाई की। गुंजन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के 27 मई 2025 के आदेश की कॉपी जिलाधिकारी तथा मुजफ्फरनगर प्राधिकरण के अधिकारियों को रिसीव कराते हुए दावा किया था कि सुप्रीम कोर्ट ने द्वारिका सिटी में होने वाले समस्त निर्माण कार्यो पर रोक लगा दी है। जिस पर प्रशासन ने द्वारिका सिटी के विभिन्न भूखण्डों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी इससे वहां मकान बना रहे लोगों में सनसनी के साथ-साथ भय का माहौल भी बन गया है। अनिश्चितता का माहौल बनने पर भूखण्ड खरी. दने वाले लोगों ने प्रदर्शन भी किया था तथा द्वारिका सिटी के भविष्य को लेकर कई प्रश्न खड़े हो गये थे, जबकि द्वारिका सिटी संचालकों का कहना था कि आदेश में केवल गुंजन गुप्ता द्वारा दशार्यी गई निजी सम्पत्ति को लेकर ही रोक के आदेश जारी किये गये हैं। इस मामले को लेकर निजी स्तर पर भी दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास किये गये थे, लेकिन सुलह न होने पर सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी थी।

इसे भी पढ़ें:  शादी के अगले दिन ही घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

द्वारिका सिटी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमणयम, अनुभव कुमार आदि ने तर्क रखे और कोर्ट को अवगत कराया कि 27 मई के यथास्थिति बनाये रखने सम्बन्धी आदेश को गलत समझा जा रहा है। राज्य अधिवक्ता ने भी ऐसा ही तर्क दिया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि प्रतिवादी गुंजन गुप्ता के स्वामित्व वाली भूमि के सम्बन्ध मे ही यथास्थिति रहेगी, शेष भूमि पर विकास गतिविधियां जारी रखने की स्वतंत्रता होगी। गौरतलब बात यह भी है कि द्वारिका सिटी की ओर से विद्वान अधिवक्ता अनुभव कुमार द्वारा कहा गया कि वह याचिकाकर्ता द्वारा की गई प्रार्थना को स्वीकार करने के लिए तैयार एवं इच्छुक हंै, अर्थात उसके प्लाट की उत्तरी सीमा पर आन्तरिक चकरोड के माध्यम से पहुंच मार्ग प्रदान करने के लिए तैयार हंै। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से द्वारिका सिटी के संचालकों के साथ-साथ कालोनी के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा ने वर्चुअल की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जेएस एनवायरो कर्मियों संग मारपीट में सात हमलावरों की पहचानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आंगनवाड़ियों को ऑनलाइन पोषण ट्रैकर एप का दिया प्रशिक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जेएस एनवायरो कर्मियों संग मारपीट में सात हमलावरों की पहचानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »