शादी के अगले दिन ही घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

हेलमेट पहनकर हथियारों से लैस बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे एसएसपी ने की पड़ताल

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहित जोड़े के घर में तीन हथियारबंद बदमाश धावा बोलकर लाखों की लूट कर फरार हो गए। घटना शादी के ठीक एक दिन बाद हुई, जिससे परिवार और स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातों-रात जिले के शीर्ष अधिकारियों को मौके पर बुलाया और जांच तेज कर दी है।

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कस्बे में एक नवविवाहित परिवार उस समय दहशत में आ गया जब रविवार देर रात तीन बाइक सवार बदमाश अपने सिर पर हेलमेट पहनकर घर में घुस आए। बताया गया कि बदमाशों ने घर में मौजूद परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और बड़ी मात्रा में नकदी तथा आभूषण लूट लिए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। शादी के अगले दिन ही परिवार को बंधक बनाकर की गई लूट की खबर फैलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया, वहीं लोगों में दहशत नजर आई। लूट की इस वारदात की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र बघेल तथा एसओजी व सर्विलांस टीम सहित भारी पुलिस बल रात में ही मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या

खतौली में लूट का शिकार बने परिवार के घर पर मौजूद लोगोंकृहारून, हाफिज शमीम, हाजी इजहार, हाजी अफज़ल, नाज़िम, नासिर, फरहीन, रोहन, नसरत मामा, नाज़िम सिद्दीकी मामा और नासिर सिद्दीकी मामाकृने पुलिस को बताया कि बदमाश नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान लूट ले गए। पीड़ित परिजन अभी भी सदमे में हैं और लूटे गए सामान की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में संदिग्धों की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुराने अपराधियों के ठिकानों और उनके मूवमेंट पर भी पुलिस की विशेष नजर है। एसओजी व सर्विलांस टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है।

थाना खतौली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कस्बा खतौली स्थित एक घर, जहाँ एक दिन पूर्व विवाह सम्पन्न हुआ था, वहाँ 03 बदमाश हेलमेट पहनकर घर में घुसे तथा घर में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर नगदी व आभूषण ले गये। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वारदात पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वारदात के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी के बाद खुशी में डूबा परिवार अचानक बड़ी त्रासदी से गुज़र गया। क्षेत्र में रात के समय गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गठवाला खाप की पंचायत में एकता पर जोर, 15 दिसंबर की लिसाढ़ पंचायत में होंगे बड़े फैसलेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राखजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »