सीबीआई व सत्ता के दुरुपयोग पर सपा देगी वोट की चोट से जवाब मिलेगाः जिया चौधरी

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन जिला महासचिव गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। मीटिंग सम्बोधन में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों व उधोगपति प्रेम के कारण जितना भी सत्ता जाने का खौफ बढ़ रहा है उतना ही सीबीआई, ईडी व पुलिस का दुरुपयोग बढ़ रहा है। भाजपा को सपा व अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताकत को रोकने के लिए सीबीआई का गलत इस्तेमाल करना पड़ रहा है लेकिन जनता वोट की चोट से भाजपा की तानाशाही को सत्ता से बाहर करेगी। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत प्रजापति समाज पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए भाजपा सरकार को पिछड़ा विरोधी मानसिकता से ग्रस्त बताया।

इसे भी पढ़ें:  वेतन रूकने के बाद भी सफाई नायक की लापरवाही उजागर

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा नेता साजिद हसन,गौरव जैन, रामशरण कश्यप,जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम एडवोकेट महानगर महासचिव सलीम मलिक ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो से प्रत्येक समाज वर्ग में भाजपा सरकार की विफलता, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, किसानों मजदूरो की दुर्दशा महिलाओं के उत्पीड़न की पोल खोलने का आह्नान करते हुए सपा लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की गयी। मासिक मीटिंग में नवमनोनित समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,समाजवादी छात्र सभा का महानगर अध्यक्ष छात्र नेता नदीम मलिक व मुनीर राणा प्रधान को सपा जिला सचिव बनाये जाने पर उनका मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मीटिंग पश्चात वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा के भाई अबुल राणा व सपा नेता अशोक नागपाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ के लेनदेन के झगड़े में हुआ था व्यापारी का अपहरण

मीटिंग को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह,पवन बंसल, शमशेर मलिक, धर्मेन्द्र सिंह,सपा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी, सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, अविनाश कपिल, इमरोज पायलट, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी,सपा सभासद शहजाद अहमद,हसीब राणा, नरेश पाल, पंकज सैनी, हाजी इमरान सिद्दीकी, अजय चौधरी ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका सभासदों ने किया कल्याण मंडप लोकार्पण समारोह का बहिष्कार

मीटिंग में मुख्य रूप से यशपाल चौधरी, मास्टर अल्ताफ, वकीला बेगम, ममता कश्यप, राजबल राणा एडवोकेट, अरशद मलिक, रमेशचंद वाल्मीकि, वसीम राणा, राशिद जैदी, हाजी गुफरान, संजय सोम, दुगेश पाल, हाजी इकबाल, अरशद मलिक, प्रदीप डबास, नीरज गुप्ता, पवन गिरी, दीपक कश्यप, परविंदर माविया, नदीम मुखिया, मुरारीलाल सैनी, अजेंद्र बालियान, प्रदीप बालियान, अली अख्तर, फिरोज अख्तर सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला के साथ ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बच्चों के विवाद की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, कई घायलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »