वेतन रूकने के बाद भी सफाई नायक की लापरवाही उजागर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के स्वच्छ नगर बनाने के प्रयासों को धरातल पर लाने के लिए नवप्रयोगों में जुटी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही के बावजूद भी कुछ कर्मचारी व्यवस्था सुधार के प्रति गंभीर रूप से लापरवाही बने हुए हैं। मेरठ रोड पर आईटीआई के बाहर ही कूड़े का ढेर लगा रहने पर सफाई कराने के बाद उन्होंने सफाई नायक के वेतन को रोकते हुए सख्त निर्देश दिये थे कि वो यहां पर कूड़ा बंद कराये, लेकिन सफाई नायक इसके बावजूद भी लापरवाह बने नजर आये। सवेरे पहुंची ईओ को फिर से वहां पर कूड़े का ढेर पड़ा मिला तो उन्होंने सफाई नायक को मूल पद पर भेजने की चेतावनी देते हुए चेयरपर्सन को भी अवगत कराया। साथ ही आईटीआई प्राचार्य से सीसीटीवी कैमरा लगाने और आसपास के दुकानदारों से निगरानी बढ़ाकर कूड़ा रोकने में सहयोग मांगा है।

इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत समाज की एकता व उन्नति को लेकर याहियापुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

ईआ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 21 दिसम्बर को सफाई व्यवस्था को परखने के लिए किये जा रहे निरीक्षण के दौरान वार्ड 29 के अन्तर्गत मेरठ रोड पर विकास प्राधिकरण के कार्यालय और आईटीआई के बाहर ही कूड़े के बड़े ढेर पाये थे। इसको लेकर उन्होंने सफाई नायक सुनील पुत्र लक्ष्मी को मौके पर बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिये थे कि मेरठ रोड पर इन दोनों स्थानों पर कूड़ा डालने वालों को चिन्हित करें और कर्मचारी लगाकर उनको रोका जाये। इसके साथ ही उन्होंने सफाई नायक सुनील की कार्यप्रणाली के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए चेतावनी दी थी कि कूड़ा नहीं रोका गया तो गंभीर कार्यवाही होगी। इसके साथ ही उनको नोटिस भी जारी कर दिया गया था। इन निर्देशों पर अमल देखने के लिए रविवार को भी ईओ ने दोनों स्थलों का मेरठ रोड पर निरीक्षण किया तो वहां पर कूड़े का ढेर लगा मिला। यह देखकर वो भड़क गई और सफाई नायक के प्रति बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उनको मूल पद पर वापस भेजने की चेतावनी जारी कर दी। उन्होंने आसपास के दुकानदारों से बात करते हुए दोनों स्थानों पर कूड़ा डाले जाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए रोकने में मदद मांगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि आईटीआई के प्राचार्य से भी बात करते हुए मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और एक गार्ड नियुक्त करने के लिए आग्रह किया गया है, जिसके लिए वो तैयार हो गये हैं। वहीं विकास प्राधिकरण में भी कार्यालय के बाहर सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है, ताकि मेरठ रोड पर कूड़ा डालने वालों को रोका जा सके। बताया कि सुनील कार्यवाहक सफाई नायक है, उनका मूल पद सफाई कर्मचारी है। वो लगातार निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। कंपनी की टीम लगाकर शनिवार को सफाई कराई गई थी, लेकिन फिर कूड़ा पड़ा मिला। इसमें पूरी जिम्मेदार सफाई नायक की है।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी कालेज मे बी.एड. पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अज्ञात चोरों ने श्री अखंडानंद आश्रम में ताला तोड़कर की चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पिकअप चोरी करने वाले छह शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »