प्रेमी के साथ फरार हो गई चार बच्चों की मां

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाले प्रवीण कुमार की पत्नी के प्रेमी के साथ फरार हो गई। चार बच्चों के पिता प्रवीण ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में अपनी पीड़ा सुनाई और चार बच्चों के साथ पहुंचे पिता ने पत्नी की बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि वो पत्नी के चले जाने से परेशान है, वो बच्चों का संभालने के लिए घर रुकता है तो रोजी चली जाती है और कमाने निकलता है तो बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती है।

इसे भी पढ़ें:  दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व मनाया

पीड़ित पति प्रवीण कुमार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते थे। पहले वह मकान मालिक विपिन के घर में किराए पर रहते थे। प्रवीण ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पर उनके साले आजाद की बुरी नजर थी। इसकी शिकायत उन्होंने मकान मालिक विपिन और उनकी पत्नी चीनू से की थी, लेकिन दोनों ने आजाद का पक्ष लिया और प्रवीण की पत्नी को बुरा-भला कहा। इससे नाराज होकर प्रवीण ने विपिन का मकान छोड़ दिया और मंडी क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास किराए के मकान में रहने लगे। पीड़ित के मुताबिक, 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रवीण किसी काम से बाहर गए थे। उस समय उनकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। शाम को जब प्रवीण घर लौटे तो उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चों से पूछने पर पता चला कि मकान मालिक का रिश्तेदार आजाद उनके घर आया था और उनकी मां उसके साथ चली गई। तब से उनकी पत्नी का कोई अता-पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  छह दिन की हड़ताल का पैसा काटने पर सफाई कर्मियों का हंगामा

एसएसपी ऑफिस पहुंचे प्रवीण ने बताया कि उनकी पत्नी के फरार होने से वह और उनके चार बच्चे गहरे सदमे में हैं। वह दिन-रात थाने के चक्कर काट रहे हैं और पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। प्रवीण ने कहा कि मेरे पास न तो इतना समय है और न ही संसाधन कि मैं अपनी पत्नी को ढूंढ सकूं। मेरे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण मेरे लिए चुनौती बन गया है। मैं काम करूं या बच्चों को संभालूं? उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर अपनी पत्नी को ढूंढने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  दरोगाओं की पोल खुली तो पुलिस ने दी सफाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग की लापरवाही से वृद्ध की खेत में करंट लगने से मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छह दिन की हड़ताल का पैसा काटने पर सफाई कर्मियों का हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर पर बैठे किसान के सिर पर गिरा पेड़, मौके पर ही मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »