दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर। सिख समाज ने दशमेश पिता सरबंस दानी गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व  धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गुरूद्वारा में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का दिवान सजाया गया और रागी भाइयों ने गुरूओं की महिमा का गुणगान किया। सोमवार को श्री गुरु सिंह सभा द्वारा सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व पर बड़ी धूमधाम के साथ पूर्ण श्र(ा भाव से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निकट रोडवेज में मनाया गया। इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया व सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी की देखरेख में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें की सर्वप्रथम श्रीखंड पाठ साहिब की समाप्ति प्रातः 9.00 बजे की गई। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें गुरुद्वारा रुड़की रोड व गुरुद्वारा नुमाइश कैंप के हजूरी रागी जत्था ने कीर्तन किया और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी कीर्तन करते हुए साध संगत को निहाल किया। इसके पश्चात हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने भी गुरु गोविंद सिंह के जीवन और उनके बलिदान तथा उनके पुत्रों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। ज्ञानी हरजी सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म सन 1666 में पिता गुरु तेग बहादुर व माता गुजरी के घर पटना साहिब में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह जी को सरबंस दानी कहा जाता है, क्योंकि गुरु गोविंद सिंह ने देश व धर्म की खातिर अपना सब कुछ निछावर कर दिया था। गुरु गोविंद सिंह शहीद पिता के पुत्र व शहीद पुत्रों के पिता कहलाते हैं। गुरु गोविंद सिंह ने सन 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ सजाया और पंज प्यारे की परम्परा की शुरूआत की। इसके पश्चात भाई दलेर सिंह हजूरी रागी गांधी काॅलोनी ने कीर्तन किया व विशेष तौर से भाई बख्शीश सिंह हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से कीर्तन करने के लिए पधारे, जिन्होंने बहुत ही रसमई कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करा इसके पश्चात श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया ने आई हुई संगतों का धन्यवाद किया और सभी को गुरु पर्व की बधाई दी। इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक भी श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा रोडवेज पहुंचे और श्री गुरू ग्रंथ साहिब के दिवान के समक्ष मत्था टेकते हुए गुरूओं की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने गुरू गोविन्द सिंह महाराज के जीवन काल और उनके बलिदान को भी नमन करते हुए कहा कि गुरूओं की वाणी से ही मानव का कल्याण संभव है। मुख्य तौर से पधारे हुए प्रशासनिक व राजनीतिक लोगों का श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और शाॅल उढ़ाकर स्वागत व सत्कार किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के सभी सदस्यों द्वारा लंगर वर्ताया गया। इस दौरान सभी संगतों ने पंगत में बैठकर बड़ी श्र(ा के साथ लंगर छका। सभी ने देश और समाज के कल्याण के लिए गुरूओं से प्रार्थना की। इस दौरान गुरूद्वारा रोडवेज में संगत की भारी भीड़ नजर आई और सर्दी के कारण यहां पर चाय का लंगर भी चलाया गया। 

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल भरवाकर निकले कार सवार युवकों पर हमला, वीडियो वायरल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल भरवाकर निकले कार सवार युवकों पर हमला, वीडियो वायरलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी महाराज 21 जून को मुजफ्फरनगर में पहुंचेंगे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नाले की खुदाई को लेकर विवाद हुआ, धारदार हथियारों से हमला कर इमरान को किया घायलजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »