मानव अधिकार मिशन पीड़ितों को दिलाएगा न्याय : योगेश अहलावत

खतौली। मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष योगेश अहलावत ने पत्रकार वार्ता कहा कि मिशन का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है। इसके तहत जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और सभी को समानता, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीने का हक है। धर्म, जाति, लिंग या उम्र के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और शोषण या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें:  जिया चौधरी पर हमला सपा के लिए नहीं, कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीः राकेश शर्मा

अहलावत ने चिंता जताते हुए कहा कि विश्व में सबसे अधिक मानवाधिकार संस्थाएं भारत में हैं, फिर भी यहां मानवाधिकार हनन के मामले सबसे अधिक हैं। इसका प्रमुख कारण जागरूकता की कमी और कार्यकर्ताओं में असली मानवाधिकार भावना का अभाव है। एक सच्चा मानवाधिकार कार्यकर्ता वही होता है जो समाज और व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयं को भी समर्पित कर दे। उन्होंने जानकारी दी कि मानव अधिकार मिशन भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है और इसकी शाखाएं पूरे देश में फैली हुई हैं। यदि कहीं भी अन्याय होता है तो मिशन के कार्यकर्ता एकजुट होकर समाधान का प्रयास करते हैं। अंत में योगेश अहलावत ने बताया कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में एक मजबूत टीम का गठन कर जनहित कार्यों को गति दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में अजय जनमेजय, विक्रांत अहलावत, मिंटू सैनी, नकुल अहलावत, संजय अहलावत, पिंटू अहलावत, संजय खान, विवेक अहलावत व योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर था मृतक मोनू, मुखबिरी को लेकर रहती थी चाचा से अदावतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »