बाइक सवारों को कुचलने वाले पानी टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोरना  दुलेहंडी की शाम ककरौली-जानसठ मार्ग पर ट्रेक्टर से जुड़े पानी के टेंकर के अज्ञात चालक द्वारा दो बाइको मे टककर मार कर पांच व्यक्तियों को घायल कर दिया था जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार खरपोड़ गांव निवासी अनुज प्रजापति की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपोड़ निवासी 27 वर्षीय अनुज प्रजापति की मौत बीते रविवार को अस्पताल मे हो गयी थी वह शुक्रवार को सड़क दुर्घटना मे घायल हो गया था मामले मे मृतक के जीजा राकेश उर्फ़ विक्की निवासी ग्राम पनवाड़ी थाना दौराला जनपद मेरठ ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया की बीते 14 मार्च की शाम वह अपने साले अनुज के साथ व मुज़फ्फरनगर के मुकललमपुर गांव निवासी संकित, सुनील व सनी गांव पनवाड़ी से दो बाइको पर सवार होकर गांव खरपोड़ जा रहे थे की जानसठ –ककरौली मार्ग पर जटवाडा मुर्गी फार्म के पास ट्रेक्टर के संग जुड़े पानी के टेंकर के अज्ञात चालक ने लापरवाही से दोनों बाइको मे टककर मार दी। टककर लगने से पांचो सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गये थे। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिनमे अनुज खरपोड़ की चंडीगढ़ अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पीड़ितों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  चोरी के शक में दबंगों ने दो बच्चों को पकड़कर दी तालीबानी सजा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  छह दिन की हड़ताल का पैसा काटने पर सफाई कर्मियों का हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महालक्ष्मी पेपर मिल में लगी आग, हड़कम्प

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चोरी के शक में दबंगों ने दो बच्चों को पकड़कर दी तालीबानी सजाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »