सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़े अभियान चलाने वाले एसएसपी अभिषेक यादव ने माफिया और बड़े बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए जिला बदर अभियान से हलचल मचा रखी है। अब एसएसपी अभिषेक यादव की पहल पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने माफिया डान सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य शेट्टी का होटल सीज कराकर इस गैंग के शातिरों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है।

बता दें कि एसएसपी अभिषेक यादव ने बड़े बदमाशों, इनामी शातिरों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए जनता में विश्वास कायम करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने खतौली थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोहित शेट्टी का अवैध होटल बंद करा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

सोमवार को खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह और खतौली कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर एचएन सिंह भारी पुलिस बल के साथ भूड पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी थे। यहां पर पुलिस अफसरों की निगरानी में अग्निशमन विभाग व थाना खतौली पुलिस द्वारा सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी पुत्र प्रकाश चन्द निवासी अशोका मार्किट भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर की सम्पत्ति पर कार्यवाही की।

खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित शेट्टी थाना खतौली का टाप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके परिवार का अशोका मार्किट में होटल शेरे पंजाब है। इस होटल को अनियमित्ताओं व अवैध तरीके से बिना प्रमाण पत्र व बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किये बनाये जाने तथा यहां पर कार्य करने के कारण बन्द कराया गया। सीओ खतौली की मौजूदगी में पुलिस ने इस होटल को सीज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा


Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  9 अगस्त को भाकियू जिला मुख्यालय पर करेगी तिरंगा ट्रैक्टर मार्चराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  9 अगस्त को भाकियू जिला मुख्यालय पर करेगी तिरंगा ट्रैक्टर मार्च

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शीतलहर का प्रकोपः मुजफ्फरनगर में डीएम ने बढ़ाया स्कूलों का अवकाशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »