शहर से बाहर जायेगी 198 साल पुरानी कलेक्ट्रेट

मुजफ्फरनगर। अंग्रेजी जमाने की कलेक्ट्रेट अब फिर से अपने नये कलेवर में आने के लिए एक कदम आगे बढ़ी है। एक साल पहले मिले लैंड बैंक पर नई कलेक्ट्रेट के निर्माण के लिए जो कवायद ठण्डे बस्ते में चली गई थी, उसको डीएम उमेश मिश्रा की रूचि ने सर्द मौसम में भी नई गरमाहट प्रदान करने का काम किया है। डीएम ने गुरूवार को एडीएम प्रशासन के साथ मिलकर इस लैंड बैंक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पर नई कलेक्ट्रेट की संभावनाओं को तलाशा और एडीएम प्रशासन ने इस सम्बंध में प्रस्ताव देने के लिए कहा है ताकि उसे शासन में भेजकर नई कलेक्ट्रेट के निर्माण के लिए कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके।

बता दें कि मुजफ्फरनगर को साल 1826 में ईस्ट इंडिया कंपनी शासन के द्वारा एक राजस्व जिला घोषित किया गया था। इसके साथ ही वर्तमान के कोर्ट रोड पर कलेक्ट्रेट की स्थापना करते हुए यहां पर अंग्रेजी हुकूमत का पहला कलेक्टर नियुक्त किया गया था, तभी से यहां पर कलेक्ट्रेट का वजूद बना हुआ है। करीब 198 साल का इतिहास यह कलेक्ट्रेट अपने आप में समेटे हुए हैं। पिछले दिनों इसी कलेक्ट्रेट में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया। नक्शा भी बना लिया गया, लेकिन बाद मे इसे यहां से स्थानांतरित कराने की कवायद की गई। इसी कड़ी में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने सितम्ब्र 2023 में जिला मुख्यालय से होकर गुजर रहे हाईवे के आसपास की लैंड बैंक की तलाश की। इसमें छपार में दिल्ली देहरादून हाईवे पर उनको बड़ा लैंड बैंक मिला। करीब सात हैक्टेयर भूमि यहां पर प्रशासन को मिलने से नई कलेक्ट्रेट वजूद में आने की आस बंधी थी, लेकिन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कलेक्ट्रेट बनने की कवायद का विरोध शुरू हुआ तो यह मामला ठण्डे बस्ते में चला गया था। इसी बीच कलेक्ट्रेट में अंग्रेजी काल का डीएम दफ्तर ढह गया। अब फिर से नई कलेक्ट्रेट को शहर से बाहर छपार में ले जाने की कवायद को नई गरमाहट प्रदान की जाने लगी है।

इसे भी पढ़ें:  क्षेत्र का समस्त गन्ना लेकर बंद होगी मिल: अरुण बालियान

गुरूवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इसको लेकर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ छपार पहुंचकर यहां पर मिले सरकारी लैंड बैंक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा भी की। एडीएम प्रशासन ने बताया कि छपार क्षेत्र में मिले लैंड बैंक और उस भूमि पर अन्य योजनाओं के विकसित करने को लेकर डीएम ने निरीक्षण किया है। यहां पर करीब 7 हेक्टेयर सरकारी भूमि मिली है। इस भूमि पर नई कलेक्ट्रेट बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। साथ ही यहां जीएसटी कार्यालय का निर्माण कराये जाने का विचार भी है। बताया कि पूर्व में तत्कालीन एसडीएम सदर से रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। यहां पर कलेक्ट्रेट विकसित करने के लिए र्प्याप्त लैंड बैंक मिला है। छपार में अच्छी लोकेशन पर भूमि मिली है। बताया कि डीएम ने अभी फिलहाल इसके लिए प्रस्ताव देने को कहा है, जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है- सांसद चंद्रशेखर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मदर्स डे का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान बताया।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मदर्स डे का आयोजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वेतन रूकने के बाद भी सफाई नायक की लापरवाही उजागरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »