पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है- सांसद चंद्रशेखर

खतौली। फलावदा रोड स्थित पूर्व प्रधान नरेश के प्रतिष्ठान पर भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, उन्होंने पास स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज आश्रम एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन के परिसर में पौधारोपण किया।

सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से औद्योगिक क्षेत्र बढ़ रहे हैं, ट्रैफिक बढ़ रहा है, गाड़ियां बढ़ रही है, इंजन बढ़ रहे हैं, हम दिल्ली जैसे शहरों में रहते हैं, वहां देखते हैं कि पर्यावरण बहुत बढ़ रहा है। सांस लेने में दिक्कत आती है। कल हमारी जीत को एक साल हुआ। उस एक साल के उपलक्ष में हमने जगह-जगह प्याऊ लगाकर पेयजल वितरित किया। आज पर्यावरण दिवस है। इसीलिए हमने जनपद नगीना सहित अन्य स्थानों पर भी अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देकर हजारों पेड़ लगवाए, जितने ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे उतना ही पर्यावरण शुद्ध रहेगा। सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए, जहां पेड़ होंगे वहीं जलवायु से लेकर हर चीज अच्छी होगी। जहां पेड़ नहीं है वहां क्या स्थिति है किसी से छुपा नहीं है। भू माफिया द्वारा काटे जा रहे पेड़ पर उन्होंने कहा कि भूमाफिया जो पेड़ काट रहे हैं उन पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  सोमवार को मनाई जायेगी ईद, नवरात्र और ईद की खरीदी से बाजार गुलजार

इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिमोहन, बबलू, नरेश प्रधान, सतीश कुमार, साहिल, अंस, अरुण कुमार, हरिओम सहित आर्य पुरी भूड़ शेखपुरा के अन्य व्यक्ति मोजूद रहें।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा पर्यावरण गोष्ठी का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सोमवार को मनाई जायेगी ईद, नवरात्र और ईद की खरीदी से बाजार गुलजार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा पर्यावरण गोष्ठी का आयोजनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »