मुजफ्फरनगर के युवक ने हल्द्वानी से कराया दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

मुजफ्फरनगर। दो किशोरियों के अपहरण का एक सनसनीखेज मामला मुजफ्फरनगर से जुड़ा है। यहां के निवासी एक युवक ने उत्तराखंड से अपने एक नाबालिग दोस्त और उसके परिजनों के सहारे दो किशोरियों का अपहरण करा लिया। दोनों किशोरियों को मुंबई ले जाकर शादी करने की योजना था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस के अथक प्रयासों के कारण शातिर अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाये। पुलिस ने तीन राज्यों के आठ शहरों तक 500 किलोमीटर सफर करने वाले इन शातिरों का पीछा अंत तक नहीं छोड़ा और पांचवें दिन मंसूरपुर रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने के साथ ही नाबालिग और उसके दोस्त को भी दबोच लिया। इसके साथ ही इनके मददगार किशोर के बहनाई, मामा और बहन को भी गिरफ्तार किया गया। इस पूरे अपहरणकांड का मास्टरमाइंड किशोर का मामा निकला, जबकि नाबालिग का दोस्त एक किशोरी का प्रेमी था, जिससे वो शादी करना चाहता था। दोनों लड़कियां दूसरे समुदाय की होने के कारण ये अपहरण कांड ऐसा रहा, जिसने दिल्ली को भी हिलाकर रख दिया और गृह मंत्रालय पुलिस कार्यवाही की हर पल की मॉनीटरिंग करता रहा। यही कारण रहा कि उत्तराखंड पुलिस हल्द्वानी से यूपी और दिल्ली तक दौड़ती रही और जब पुलिस ने केस खोला तो टीम पर इनामों की पूरी बरसात होने लगी।

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी के बनभूलपुरा से लापता दो नाबालिग छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके साथ दूसरे समुदाय के उस किशोर को भी पकड़ा, जो अपने दोस्त के कहने पर उनको बहला फुसलाकर लेकर फरार हुआ था। इसके साथ ही इनसे पूछताछ में कुछ मददगारों के नाम सामने आने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि दोनों छात्राएं किशोर और एक अन्य लड़के के साथ मुंबई भागने की फिराक में थीं। इनका इन दोनों लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं एक ही घर में रहती थीं और इनमें से एक छात्रा किराएदार थी। 16 साल का नाबालिग लड़का भी इन दोनों के घर के पास ही रहता था। 20 जून की शाम को करीब सात बजे वह इन दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू नेता के गांव में संदिग्ध ड्रोन से दहशत

तीन साल पहले शुरू हुआ था प्रेम, मुंबई थी मंजिल

अपहरण की ये कहानी पूरी तरह से फिल्मी है। जो करीब तीन साल पहले एक नैन मटक्का वाले प्रेम प्रसंग से शुरू होती है। दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिखेडा के गांव बिहारी के रहने वाले अमीर हसन का पुत्र आमिल राज मिस्त्री है और वो टाइल्स एवं पत्थर लगाने का कार्य करता है। करीब तीन साल पहले वो हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में रहकर कार्य कर रहा था। इसी बीच आमिल की वहां किराये पर रह रहे परिवार की नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती हो गई। दोनों साथ घूमने फिरने लगे। आमिल को लड़की बहुत पसंद थी और वो उससे शादी करना चाहता था। आमिल की दोस्ती वहीं पर रहने वाले नाबालिग लड़के के साथ भी हो गई थी। वो किशोर भी आमिल की प्रेमिका के मकान मालिक की नाबालिग लड़की से दोस्ती रखता था और शादी करना चाहता था। इसके बाद ही आमिल ने एक ऐसी कहानी रची जिसने उत्तराखंड पुलिस को तीन राज्यों तक दौड़ लगाने को विवश कर दिया। आमिल ने लड़कियों को भगाने का प्लान बनाया और नाबालिग दोस्त के सहारे दोनों किशोरियों को 20 जून की शाम वहां से फरार करा लिया। आमिल के साथ इस मामले में नाबालिग लड़के का मामा मास्टरमाइंड निकला। वो अपने भांजे को शादी करने, उसे घर से भगाने की राय दे रहा था। बनभूलपुरा निवासी अब्दुल शमी उर्फ भोला अपने भांजे को दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने की राय दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:  फतेहपुर तिहरे हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन, आरोपी की बहन का अवैध निर्माण ध्वस्त

मास्टरमाइंड मामा दो साल पहले कर चुका है लव मैरिज

अब्दुल समी वर्ष 2022 में दूसरे समुदाय की लड़की से शादी कर चुका है। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने इसे पकड़ा था। उस समय जिस लड़की से अब्दुल समी ने शादी की थी, वह नाबालिग थी। इस कारण पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था। बाद में जेल से छूटने और लड़की के बालिग होने पर अब्दुल समी ने उससे शादी कर ली। इस मामले में अभ्यस्त होने के कारण वो पुलिस को चकमा देने में अपने भांजे की पूरी मदद करता रहा। तीनों नाबालिग और आमिल मुबंई भागना चाहते थे। मुंबई भागने के बाद ये वहीं शादी करना चाहते थे। आमिल ने तीनों से दिल्ली रेलवे स्टेशन में मिलने के लिए कहा था। दिल्ली से मुबंई के लिए ट्रेन पकड़ने का प्लान तय था। हल्द्वानी से किशोर दोनों छात्राओं को लेकर बदायंू पहुंचा, जो करीब 150 किलोमीटर है, यहां पर पुलिस को इनके लोकेशन की खबर मिल चुकी थी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती वो यहां से निकल गये थे। बदांयू के मृदाटोला में नाबालिग की बहन निशा उर्फ नूरीन पत्नी उजैर उर्फ आसिफ के साथ रहती है, पुलिस वहां पहुंची तो तीना नााबलिग बदायूं से दिल्ली के लिए निकल चुके थे। निशा पुलिस को चकमा देती रही और खबर मिलने पर मामा शमी ने उनको सतर्क कर दिया था। दिल्ली से नाबालिक लड़का दोनों छात्राओं को लेकर मंसूरपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा, इससे पहले यहां पर उत्तराखंड पुलिस पहुंच चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत

पांच दिन, तीन राज्य, आठ शहर और 500 किलोमीटर का सफर

पांच दिन तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में करीब आठ शहरों की खाक छानने के बाद हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वो अपने परिजनों की पिटाई से दुखी होकर ही घर से भागी थी। उसने पुलिस ने उसको घर वापस नहीं भेजने की गुहार भी की। वहीं पुलिस ने इस मामले में नाबालिग लड़कों को बाल गृह भेज दिया तो छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द करने के साथ ही सारे मामले में मददगार रहे आरोपियों आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर, निशा उर्फ नूरीन पत्नी उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान बदायूं, उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला और अब्दुल शमी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी लाइन नंबर 17 राजपुरा, थाना बनभूलपुरा को जेल भेज दिया है। छात्राएं दूसरे समुदाय की होने के कारण गृह मंत्रालय ने पूरी कार्यवाही की मॉनीटरिंग की। खुलासे के बाद पुलिस टीम पर इनाम की बौछार होने लगी। उत्तराखंड के डीजीपी ने टीम को 20,000, डीआईजी ने 5,000 और एसएसपी ने 2,500 रुपये इनाम की घोषणा की। इस खुलासे में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने खूब सूझबूझ से काम लिया और सीसीटीवी कैमरों तथा सर्विलांस की मदद से टीम छात्राओं को बरामद करने में सफल रही। यदि पुलिस टीम मंसूरपुर स्टेशन पर भी चूक जाती तो छात्राओं तक पहंुचना मुश्किल हो जाता।  

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता के पैमाने पर निखरा मुजफ्फरनगर शहर, देश में 36वां स्थानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धरातल पर जल्द उतरेगा मंत्री कपिल देव का पहले गेस्ट हाउस का सपना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »