कंस मामा बोला-बेइज्जती करा रही थी हिमांशी, इसलिए मार डाला

मुजफ्फरनगर। सनसनीखेज हिमांशु हत्याकांड से पुलिस ने रविवार को विधिवत पर्दा उठा दिया है। अभी तक पैसों और प्रेम के फेर में उलझे इस हत्याकांड में पुलिस ने दावा किया है कि यह ऑनर किलिंग का ही मामला है। हत्यारोपी मामा ने भी पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि तलाकशुदा प्रेमी से विवाद रचाने के कारण ही वो हिमांशी से नाराज थे, उसको कई दिनों से समझाया जा रहा था, लेकिन वो जिद पर अड़ी रही और घटना के दिन सुबह ही अपने प्रेमी से विधिवत विवाह रचाने के लिए गाजियाबाद जा रही थी। जिस कार उसको घर में ही दो गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के दौरान ग्रामीण और पुलिस के आ जाने पर वो कार में शव को छोड़कर फरार हो गये थे। पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीसरे आरोपी तक पहुंचने में पुलिस फेल ही साबित हुई है।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान खतौली के हिमांशी हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात्रि में इस हत्याकांड में वांछित चल रहे दो हत्यारोपियों को खतौली पुलिस ने ग्राम खेड़ी कुरैश बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आलाकत्ल 01 तमंचा मय कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। एसपी सिटभ् ने बताया कि गत आठ नवम्बर को थानाक्षेत्र खतौली के ग्राम रसूलपुर कैलोरा में 01 लड़की हिमांशी की हत्या उसके परिजनो ंके द्वारा किये जाने की सूचना पर वो स्वयं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे, घटना स्थल पर मृतका का शव 01 लावारिस खड़ी कार में पड़ा हुआ मिला।

जानकारी की गयी तो पता चला कि मृतका की मां कविता व मृतका हिमांशी के नाम पर 30 वीघा जमीन थी, जिसमें से 22 बीघा जमीन को बेचकर जो पैसे मिले थे, उन्हे लेकर एवं हिमांशी के विवाह को लेकर मामा और उसके पुत्रों के साथ हिमांशी का विवाद चल रहा था। इस मामले में मामा और उसके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी मामा भरतवीर पुत्र हरपाल और उसके पुत्र मुकुल निवासी ग्राम रसूलपुर कैलोरा को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  CUSTODIAL DEATH-सीएम योगी से मिले मोहित के परिजन

ममेरे भाई ने तमंचा निकालकर मारी दो गोलियां, दो मुकदमे पहले से हैं दर्ज

एसपी सिटी के अनुसार पूछताछ के दौरान मामा भरतवीर ने बताया कि हिमांशी मेरी बहन कविता की बेटी थी। मेरे बहनोई अनिल की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व हो गयी थी, पिछले 02 वर्ष से हिमांशी व मेरी बहन कविता हमारे साथ रह रही थी। हिमांशी ने करीब एक महीना पहले विनीत निवासी सदरपुर मेरठ से कोर्ट मैरिज कर ली थी तथा 12 नवम्बर को गाजियाबाद में सामाजिक रूप से हिमांशी की शादी होनी थी। हमे यह लडका विनीत पसंद नही था, क्योंकि विनीत तलाकशुदा था। हमारे द्वारा इस शादी का विरोध किया गया लेकिन हिमांशी नहीं मान रही थी। सात नवम्बर को हमने हिमांशी को शादी करने से मना किया, रात भर इसको लेकर विवाद चला, लेकिन वह नहीं मानी और आठ नवम्बर की सुबह वह अपने तलाकशुदा प्रेमी विनीत के साथ शादी करने के लिए गाजियाबाद जाने लगी तो हम लोगों ने उसे रोका, वह शादी न करने के लिए समझाया परन्तु वह नहीं मानी। हमें इस बात से अपनी बेज्जती महसूस हुई। मैंने और अंकुश ने कहा कि मुकुल इसे गोली मार दे। मुकुल ने अलमारी से तमंचा निकालकर हिमांशी को गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें:  यूथ आइकन इकरा हसन की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में की तारीफ


हत्यारोपी मामा भारतवीर ने बताया कि गोली मारने पर हिमांशी तड़पने लगी थी, बाद में हम लोग हिमांशी को घायल अवस्था में गाड़ी में डालकर बाहर ले गये। रास्ते में हिमांशी की मृत्यु हो गयी। हम हिमांशी के शव को ठिकाने लगाने जा ही रहे थे कि गांव के काफी लोग वहां इकटठे हो गये थे तथा पुलिस भी वहां आ गयी थी। जिस कारण हम लोग हिमांशी के शव को गाड़ी में छोड़कर वहां से भाग गये। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी मुकुल के खिलाफ वर्ष 2022 में भी दो मुकदमे दर्ज मिले हैं। एक आरोपी अंकुश अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में टीम लगी हुई हैं। एसपी सिटी ने कहा कि हिमांशी की हत्या सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण ही की गई है। जमीन की बिक्री से आये पैसों का अभी कोई विवाद सामने नहीं आया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, एसएसआई प्रवीण कुमार, एसआई कर्णवीर सिह, अक्षय कुमार और पंकज कुमार, कांस्टेबल पाल सिंह और तेजवीर सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  'मैं ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?'... अनुराग कश्यप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-12 साल बाद फिर सीधे मुकाबले में मिथलेश पाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदानजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »