यूथ आइकन इकरा हसन की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में की तारीफ

मुजफ्फरनगर। पड़ौसी जनपद शामली के अन्तर्गत कैराना से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी पढ़ाई लंदन से की है। संसद के चल रहे मानसून सत्र में वे कैराना में बालिकाओं की शिक्षा के लिए कॉलेज खुलवाने की मांग कर चुकी हैं। इकरा हसन को अखिलेश यादव यूथ आइकन के तौर पर देखते हैं और कई बार खुले दिल और खुले मंच से वो इकरा हसन की काबलियत और सादगी की प्रशंसा भी कर चुके है। अब मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा इकरा हसन की सूझबूझ और संसद में उनके आचरण, मांग और व्यवहार को लेकर की गई प्रशंसा चर्चाओं में है। केंद्रीय मंत्री द्वारा इकरा हसन की तारीफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इकरा हसन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

पिछले दिनों संसद में अपने पहले ही भाषण में जनपद शामली में रेल यातायात की समस्या को उठाते हुए हिन्दू समाज के तीर्थ क्षेत्र प्रयागराज और माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन शुरू कराने की मांग कर सभी का दिल जीतने का काम कर चुकी इकरा हसन ने अब अपने कैराना लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा की समस्या बताते हुए केन्द्र सरकार से वहां पर शिक्षा का वातावरण सुगम और सरल बनाने के लिए नए कालेजों को स्थापित कराने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मांग की थी। जवाब देने के लिए जैसे ही शिक्षा मंत्री खड़े हुए तो उन्होंने सांसद इकरा हसन के संसद में दिए गये भाषण की तारीफ से अपनी बात की शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें:  मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक


इस दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने उनके भाषण को लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उनकी वीडियो का भी जिक्र किया। इस पर इकरा हसन ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की वीडियो प्रसारित करते हुए संसद में उनकी प्रशंसा करने के लिए उनका धन्यवाद किया है। दरअसल, पिछले दिनों सांसद इकरा हसन ने कैराना, ऊन में बालिकाओं के लिए डिग्री कालेज, शामली में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खुलवाने की मांग की थी। उन्होंने अंग्रेजी भाषा मे शिक्षा मंत्री से अनुरोध भी किया था। अब इंटरनेट मीडिया पर संसद भवन की एक वीडियो प्रसारित हो रही है। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री कैराना की सांसद इकरा हसन की तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, कि एक नई सदस्य आई है इकरा हसन। मैंने अभी तक इंटरनेट मीडिया पर उनके भाषण की वीडियो देखी थी, लेकिन आज संसद में उनको बोलते हुए सुना है। मैं इकरा हसन को शुभकामनाएं देता हूं। इसके बाद इकरा हसन ने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो प्रसारित करते हुए प्रशंसा के लिए शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का धन्यवाद किया।  

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत , पांच मौतों की पुष्टि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत , पांच मौतों की पुष्टिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मुख्य सचिव से मांगी किसानों की खुशहाली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »