इकोनामिक कारिडोर पर भाज्जू कट लेकर रहेंगे किसानः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। इकोनामिक कारिडोर पर गांव भाज्जू पर किसानों और ग्रामीणों के हित में कट दिए जाने की मांग को लेकर लम्बा संघर्ष कर रही भारतीय किसान यूनियन ने गुरूवार को किसान अधिकार यात्रा के रूप में भाज्जू गांव में हाईवे पर डेरा जमा लिया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाज्जू कट किसान लेकर ही रहेंगे। इस संघर्ष के लिए उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से एकजुट होने का आहवान करते हुए कहा कि सरकार जनता का शोषण करने में लगी है और उनकी समस्याओं एवं अधिकारी से उनको वंचित करते हुए अनदेखी की जा रही है।

दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले इकोनामिक कारिडोर पर स्थित भाज्जू कट को लेकर विगत कई माह से किसान कट की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर समय-समय पर पंचायत होती रही हैं और प्रशासन के साथ में वार्ता भी किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने की है उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में 17 अक्टूबर को हुई मासिक पंचायत में निर्णय लिया गया था कि इस कट की मांग को लेकर 23 व 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर स्थित मंसूरपुर से भाज्जू कट तक किसान अधिकार पदयात्रा निकाली जाएगी।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में इस पदयात्रा को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आरंभ कराया जो मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों के विभिन्न गांव से होती हुई गुजरी। सभी गांव में पदयात्रा का वहां के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। साथ ही दूध और खाने की भी व्यवस्था की गई और फल वितरण भी किया गया। पदयात्रा का रात्रि विश्राम बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित शाहपुर कस्बे में किया गया, जहां से यात्रा भाज्जू कट के लिए गुरूवार की सुबह नाश्ता करने के बाद प्रारम्भ हुई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति घोटाला-336 फर्जी छात्र दिखाकर 46 लाख डकार गये दस शिक्षण संस्थान


इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा यह संघर्ष खेती किसानी वर्ग के लिए ऐसे ही जारी रहेगा। यह कट हमारी प्राथमिकता व अधिकार है, जिसके लिए हम यह लड़ाई ऐसे ही जारी रखेंगे। वहीं भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि अब किसान अपना अधिकार पाने के लिए सड़क पर उतर चुका है और तब तक घर वापस नहीं लौटेगा, जब तक दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले इकोनामिक कारिडोर पर केन्द्र सरकार भाज्जू गांव में कट की किसानों और ग्रामीणों की मांग को पूरा नहीं करती है।

इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »