मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति घोटाला-336 फर्जी छात्र दिखाकर 46 लाख डकार गये दस शिक्षण संस्थान

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा घोटाला हुआ है। दस बड़े शिक्षण संस्थानों द्वारा करीब 46 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति धनराशि का घोटाला किया है, जो जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है। यह घोटाला आईटीआई, मदरसे, गुरुकुल, इंटर और डिग्री कॉलेज में हुआ है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा थाना सिविल लाइन में दस शिक्षण संस्थानों से जुड़े 17 लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जो इन शिक्षण संस्थानों में आईएनओ और एचओआई के रूप में केन्द्र और राज्य सरकारों की छात्रवृत्ति मामलों की देखरेख करने की जिम्मेदार बताई गई हैं। इस घोटाले के सामने आने के बाद पूरे जनपद में हड़कम्प मचा है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने बताया कि कुछ शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति को लेकर अनियमितता पाई गई है। छात्रवृत्ति के लिए भेजी गई सूचियों में अपात्र छात्रों को शामिल किया गया, कई छात्रों के दस्तावेज फर्जी पाए और कुछ मामलों में छात्र स्वयं मौजूद ही नहीं थे। इस तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग कर करीब 46 लाख रुपये का घोटाला प्रथम जांच में सामने आया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन ने विशेष जांच कराई। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने घोटाले के लिए अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा उपलब्ध कराये गये रिकॉर्ड और साक्ष्यों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रकरण में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह ढिल्लो को विवेचना सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें:  सियासी तीरः लो भई, चमार का जाक्कत इन पे बर्दाश्त नी हो रा

17 शिक्षण संस्थाओं की हुई जांच, 10 में मिली अनियमितता

मुजफ्फरनगर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सामने आया छात्रवृत्ति घोटाला वित्तीय वर्ष 2021-22 की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के वितरण का है। इसमें प्री मैट्रिक कक्षा-9 व 10, पोस्ट मैट्रिक कक्षा-11 और 12 के साथ ही डिग्री पाठयक्रम के विद्यार्थियों के नाम पर दस शिक्षण संस्थाओं ने फर्जीवाडा करते हुए सरकारी धन का गबन किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक अजलान शाह के द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे की तहरीर के अनुसार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अनुसचिव के द्वारा 19 अपै्रल 2024 को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को पत्र जारी करते हुए छात्रवृत्ति वितरण में यूपी के कुछ शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाडा होने की जांच कराने के लिए कहा था। इसके लिए प्रदेश शासन से सभी जिलों में जांच के लिए आदेश जारी किये गये। मुजफ्फरनगर में 17 शिक्षण संस्थाओं की जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। इसके बाद 21 मार्च 2021 को संदिग्ध पाये गये अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार अनुसचिव ने यूपी शासन को फिर से पत्र जारी किया, संदिग्ध पाये गये 10 शिक्षण संस्थानों की सूची भेजी गई और इनकी जांच कर काूननी कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर की धीमी चाल से सीईओ खफा

इस पर दो अप्रैल को अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग-3 उत्तर प्रदेश शासन और नौ अपै्रल को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश ने पत्र जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिये। एक मई को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने फिर से पत्र भेजकर कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी। इस पर जिलाधिकारी के आदेशों के तहत सीडीओ ने आठ मई 2025 को खण्ड शिक्षा अधिकारियों की टीमों का गठन करते हुए दस शिक्षण संस्थानों की जांच कराई थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी ने बताया कि ये प्रकरण उनके कार्यकाल से पूर्व का है। केन्द्र और राज्य सरकार के आदेश पर हुई जांच में दस शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति मामले में गंभीर अनियमितता पाये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को प्रेषित कर दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर शासन से स्वीकृति मिल जाने के बाद अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा इन शिक्षण संस्थानों के आईएनओ और एचओआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है।

दस शिक्षण संस्थानों में दिखाये 336 फर्जी विद्यार्थी, हड़पे 46.36 लाख

मुजफ्फरनगरअल्पसंख्यक विभाग में करीब चार साल पहले हुए छात्रवृत्ति के गबन के मामले में केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के अफसरों के एक संदेह ने सारे खेल को उजागर कर दिया। यूपी के अन्य जिलों में यह खेल होने का दावा यहां के अफसर कर रहे हैं। जनपद की जिन दस शिक्षण संस्थानों में यह खेल हुआ, उनमें करीब 150 फर्जी विद्यार्थी दिखाकर छात्रवृत्ति के रूप में करीब 46.36 लाख रुपये का भुगतान विभाग से प्राप्त किया गया। शिक्षण संस्थानों ने छात्रवृत्ति के मामलों में अपने यहां पर आईएनओ ;इंस्टीट्यूट नोडल ऑफीसरद्ध और एचओआई ;हैड ऑफ इंस्टीट्यूटद्ध नामित कर रखे हैं। इनका कार्य छात्र द्वारा किसी भी छात्रवृत्ति के लिए किये गये आवेदन फार्म को ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी तरह से जांच परखने के बाद शिक्षण संस्थान की संस्तुति के साथ विभाग को फॉरवर्ड किया जाता है। इसके बाद विभाग अपनी स्वीकृति प्रदान कर केन्द्र या राज्य सरकार तक फॉरवर्ड करता है और फिर छात्रवृत्ति का पैसा जारी कर दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मुजफ्फरनगर में 156412 मतदाताओं के नाम काटे

सूत्रों के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से वित्तीय वर्ष 2021-22 में नेशनल स्कॉलरशिप के रूप में केपीएस गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन अलीपुर कलां को लगभग 15 लाख, इस्लामिया डिग्री कॉलेज को 8 लाख, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी को करीब 5 लाख, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर को करीब साढ़े चार लाख, मदरसा इस्लामिया अरबिया सिकन्दरपुर को सवा तीन लाख, श्री मंगल सिंह आईटीआई को तीन लाख, लार्ड महावीर कृष्णापुरी को करीब साढ़े तीन लाख, दयानंद गुरूकुल इंटर कॉलेज बिरालसी को करीब पौने दो लाख, जनता इंटर कॉलेज हरसौली को करीब सवा लाख और मूलचंद इंटर कॉलेज सैनीपुर परासौली को एक लाख रुपये की धनराशि जारी की गई, इसी धनराशि का गबन करने के आरोप लगे हैं। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सियासी तीरः लो भई, चमार का जाक्कत इन पे बर्दाश्त नी हो राराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मुजफ्फरनगर में 156412 मतदाताओं के नाम काटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नालाजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »