358 लाख के कल्याण मंडप के लोकार्पण पर सभासदों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। शहर के रूड़की रोड पर नगर पालिका परिषद् की भूमि पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा तैयार किये गये मुख्यमंत्री कल्याण मण्डल बारात घर का बुधवार को लोकार्पण हुआ। पालिका के सभासदों ने इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष लोकार्पण कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए मौके पर ही भारी हंगामा किया। सभासद इस बात से नाराज थे कि इतनी बड़ी योजना के फलीभूत होने पर पालिका बोर्ड सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट नहीं लगाया गया था। उन्होंने मंत्री के समक्ष ईओ पालिका पर अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए इसे बोर्ड का अपमान बताया और लोकार्पण समारोह में शामिल न होकर प्रदर्शन करते रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह समारोह के लिए प्रत्येक जनपद में एक कल्याण मण्डप का निर्माण कराया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद् की रुड़की रोड पर स्थित भूमि पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम सहारनपुर यूनिट द्वारा दो मंजिला कल्याण मण्डप भवन बनाया गया है। बुधवार को इसका लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ भवन को जनता को समर्पित किया। इससे पहले ही यहां पहुंचे पालिका सभासदों मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, कुसुमलता पाल, मौहम्मद खालिद, अन्नू कुरैशी, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अन्नु कुरैशी, अमित पाल, प्रशांत कुमार, शहजाद चीकू, विजय कुमार चिंटू, मौहम्मद सलीम, सभासद पति ललित कुमार, सलेकचंद आदि ने पालिका बोर्ड सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट नहीं होने के कारण हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एक बीघा जमीन कब्जाने पर शाहनवाज राणा पर नया मुकदमा

मंत्री कपिल देव का किया घेराव, जताई गहरी नाराजगी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के यहां पहुंचने पर सभासदों ने उनको घेरते हुए कड़ी नाराजगी जताई और इसको पालिका बोर्ड के सदस्यों का खुला अपमान बताते हुए आक्रोश जताया। सभासदों ने मंत्री के समक्ष ही शिकायत करते हुए कहा कि पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा बोर्ड सदस्यों के सम्मान की लगातार अनदेखी की जा रही है। किसी भी योजना के पूर्ण होने पर शिलापट नहीं लगाया जाता है, राजीव शर्मा ने कहा कि नगरपालिका कन्या विद्यालय के निर्माण व विकास कार्यों के बाद भी ऐसा ही किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभासदों को मनाने का प्रयास किया और वो दो बार उनके बीच पहुंचे, लेकिन सभासदों ने लोकार्पण समारोह का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन जारी रखा।

बंद कमरे में मंत्री ने सभासदों को मनाया, नाराजगी हुई दूर

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन, ईओ और नाराज सभासदों के साथ कल्याण मण्डप में ही बंद कमरे में करीब दस मिनट तक वार्तालाप किया, जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि कल्याण मण्डप में पालिका बोर्ड के सभी 55 सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट भी लगाया जायेगा। इसके बाद नाराज सभासद राजी हुए और मंत्री के साथ कार्यक्रम स्थल से लौट गये।

ईओ बोली-कार्यक्रम पालिका का नहीं, जल निगम का था, आरोप गलत

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि लोकार्पण सभारोह आयोजक कार्यदायी संस्था थी, पालिका ने अभी कल्याण मण्डप हैंडओवर नहीं लिया है। हमें भी जल निगम से ही आमंत्रण मिला था। पालिका आयोजक होती तो बोर्ड के शिलापट का प्रबंध किया जाता।

देवी अहिल्याबाई को समर्पित होगा कल्याण मण्डप भवनः कपिल देव

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की भूमि पर 358 लाख रुपये की लागत से निर्मित कल्याण मण्डप बुधवार को जनता को समर्पित हो गया। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कल्याण मण्डप गरीब परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह करने के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसका संचालन जल्द ही नगरपालिका के माध्यम से शुरू कराया जायेगा। इसके बार गरीब परिवार के लोग अपने बच्चों का शादी समारोह या अन्य कोई भी पारिवारिक कार्यक्रम यहां पर कर पायेंगे। यह गरीब कल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उत्कृष्ट विचार का प्रमाण है। हमारी सरकार हर प्रकार से गरीबों के हित को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कल्याण मण्डप सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहकर जीवन संघर्ष करने वाली महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित किया जायेगा। इसके लिए समाज की जो भावना है, उसका पूरा सम्मान रखा गया है और इसका नामकरण जल्द ही देवी अहिल्याबाई के नाम पर होगा।

बता दें कि अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ की ओर से राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने मुख्यमंत्री और मंत्री कपिल देव से मिलकर पूर्व में यह मांग उठाई थी कि कल्याण मण्डप बारात का नामकरण देवी अहिल्याबाई के नाम पर किया जाये। उनकी यह मांग मंत्री कपिल देव ने आज पूर्ण करते हुए समाज को सम्मान दिया तो अरविंद धनगर ने उनका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रोहताश पाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, श्रीमोहन तायल, सुनील दर्शन, डॉ. देशबंधु तोमर, दिनेश पाल, कपिल त्यागी, जगदीश पांचाल, मनोज लेमन, नमिष चंदेल, अंजू शर्मा, सचिन प्रजापति, अरविन्द धनगर, अमन तोमर, प्रदीप बाल्मीकि, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जल निगम के एई रामवीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी.... एकतरफा प्यार बना जानलेवा

कल्याण मण्डप में पांच एसी रूम की मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर नगरपालिका की भूमि पर निर्मित कल्याण मण्डप का डिजाइन पूरी तरह से लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस दो मंजिला भवन का निर्माण सी एण्ड डीएस यूनिट-9 उत्तर प्रदेश जल निगम नागर इकाई सहारनपुर द्वारा ठेकेदार फर्म हिन्दुस्तान कन्सट्रक्शन सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के साथ कराया गया है। इस पर कुल बजट 358 लाख रुपये खर्च हुआ है। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए 16 दिसम्बर 2022 को इसकी घोषणा के तहत शासनादेश हुआ था।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में बजट की पहली किस्त जारी होने के बाद 03 अक्टूबर 2023 को कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस यूपी जल निगम नगरीय सहारनपुर द्वारा इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया था और 25 फरवरी 2025 को निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए इसके हैंड ओवर के लिए पालिका प्रशासन को पत्र भेज दिया गया था। बताया कि शासन से पूरे यूपी में कल्याण मण्डप का एक ही डिजाइन स्वीकृत किया है, उसके अनुसार ही भवन का निर्माण कराया गया है। इसमें नीचे एक मल्टीपरपज हॉल स्टेज के साथ निर्मित कराया गया है। साथ ही लोगों के ठहरने के लिए पांच एसी रूप की व्यवस्था भी की गई है। महिला और पुरुषों के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगा है। शीतल जल के लिए वॉटर कूलर की स्थापना और रसाई आदि की व्यवस्था की गई है। अब पालिका को हैंड ओवर करने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जानी शेष है। 

इसे भी पढ़ें:  तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्म

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्मराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- भाजपा नेता गौरव स्वरूप के यहां जीएसटी का छापा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ‘60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’: सलमान खानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »